RBSE 12th Result 2024: अभी-अभी जारी हुआ 12वी का रिजल्ट, यहाँ से चेक करें Direct Link

By
On:
Follow Us

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों का इंतजार बहुत ज्यादा लंबा हो चुका है। लेकिन आज आपकी यह प्रतीक्षा समाप्त होने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं के नतीजे को लेकर एक काफी बड़ा अपडेट किया है।

दरअसल आज लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा क्योंकि राजस्थान बोर्ड आज 20 मई 2024 को 12वीं के परिणाम जारी करेगा। तो बस अब कुछ ही घंटे हैं राजस्थान बोर्ड की 12वीं के नतीजे की घोषणा होने में। अगर आपने राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में भाग लिया है तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकता है। आज आपको इस लेख के माध्यम से जानकारी मिलेगी कि आपका रिजल्ट कब और कितने बजे राजस्थान बोर्ड जारी करेगा। साथ में हम अन्य विवरण भी इस नतीजे को लेकर बताएंगे।

RBSE 12th Result 2024

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षाएं 26 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल 2024 तक करवाई गई थी। इस एग्जाम में 12वीं कक्षा के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया था। ‌कुल मिलाकर 12वीं के एग्जाम में 866270 छात्र और छात्राओं ने अपना पंजीकरण करवाया था। तो ऐसे में परिणाम के आने में पहले ही कुछ देर हो गई है और इसी वजह से विद्यार्थियों को अब इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। लेकिन आज आपका इंतजार 20 मई 2024 को खत्म हो जाएगा क्योंकि आज आरबीएसई के द्वारा 12वीं बोर्ड रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा।

राजस्थान बोर्ड की 12वीं क्लास के परिणाम आज 20 मई 2024 को जारी किए जाने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आरबीएसई द्वारा रिजल्ट का ऐलान दोपहर के समय किया जाएगा। यहां बताते चलें कि 12वीं के नतीजे को लेकर सभी नए अपडेट आपको आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त हो जाएंगे।

यहां आपको हम बता दें कि आज दोपहर को 12:15 बजे आरबीएसई 12वीं क्लास के नतीजे जारी करने वाला है। बताते चलें कि परिणाम को जारी करने को लेकर प्रशासन ने अपनी सारी तैयारी कर ली है। इस बार राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के नतीजे को जारी करने में कुछ बदलाव भी किए हैं। दरअसल पिछले साल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स पढ़ने वाले विद्यार्थियों के नतीजे अलग-अलग डेट पर जारी किए गए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है क्योंकि आज एक ही दिन 12वीं के सभी वर्ग के छात्रों के परिणाम बताए जाएंगे।

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की अपडेट

जैसा कि हमने सभी विद्यार्थियों को बताया कि आरबीएसई के द्वारा आज दोपहर के 12:15 बजे 12वीं के रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा। यहां आपको हम यह भी बता दें कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के प्रशासक महेश चंद्र शर्मा 12वीं के बोर्ड के नतीजे घोषित करेंगें। आरबीएसई ने इस बार 12वीं के परिणाम तैयार करने में बहुत सिक्योरिटी रखी है। बताते चलें कि आज राजस्थान बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करेगा।

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट

अगर आप राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 को आज चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित वेबसाइट पर जाना होगा –

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी विवरण

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड के द्वारा 12वीं के नतीजे जब प्रकाशित कर दिए जाएंगे तो इसके पश्चात विद्यार्थी अपने परिणाम कुछ जरूरी विवरण को दर्ज करके देख सकते हैं जैसे कि –

  • रोल नंबर
  • रोल कोड
  • जन्म तिथि

How to check RBSE Class 12th Result 2024

आरबीएसई के द्वारा आज दोपहर के समय 12वीं रिजल्ट को घोषित किया जाएगा तो इसके पश्चात विद्यार्थी नीचे लिखे गए इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना नतीजा देख सकते हैं –

  • राजस्थान बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए सर्वप्रथम आपको आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
  • यहां वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने वाला एक एक्टिव लिंक दिखाई देगा।
  • पर आपको ध्यान रखना होगा कि रिजल्ट का लिंक परिणाम के जारी होने के पश्चात ही सक्रिय होगा।
  • तो आपको परिणाम वाले लिंक के ऊपर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आप दूसरे पेज पर पहुंचा दिए जाएंगे और अब यहां पर आपको अपना रोल नंबर, रोल कोड एवं जन्मतिथि जैसी डिटेल्स को डालकर लॉगिन कर लेना है।
  • अब आपके सामने राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 आ जाएगा और आप अब इसे चेक कर सकते हैं।
  • आपको अपने परिणाम का एक प्रिंट आउट भी अपने पास निकाल कर रख लेना है क्योंकि भविष्य में यदि आपको इसकी आवश्यकता पड़ती है तो आप इसका उपयोग कर पाएंगे।
For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Join Telegram