केंद्रीय पात्रता परीक्षा यानी सीटेट एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीटेट कट ऑफ मार्क्स बहुत महत्व रखते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक करवाया जा चुका है। इसलिए परीक्षार्थी चाहते हैं कि सीटेट कट ऑफ मार्क्स जल्द से जल्द पता चल जाएं।
यहां हम आपको बता दें कि सीटेट कट ऑफ अंकों के आधार पर ही किसी भी उम्मीदवार की योग्यता निर्धारित होती है। इस तरह से अभ्यर्थियों के लिए जानना जरूरी होता है कि सीटेट कट ऑफ मार्क्स क्या हैं। इससे आपको यह जानने में काफी सरलता हो जाती है कि सीटेट एग्जाम में आप सफल होंगे या असफल।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको सीटेट कट ऑफ मार्क्स की पूरी जानकारी देंगे। इसलिए यदि आप सीटेट कट ऑफ सूची की जानकारी ढूंढ रहे हैं तो यह पोस्ट इसमें आपकी बहुत ज्यादा सहायता कर सकता है। तो पूरी जानकारी प्राप्त करने हेतु आपको यह लेख आखिर तक जरूर पढ़ना चाहिए ताकि कोई भी विवरण आपसे छूटने ना पाए।
Contents
CTET Cut Off 2024
सीबीएसई बोर्ड ने इसी महीने यानी 14 और 15 दिसंबर को सीटेट का एग्जाम लिया है। यह एग्जाम काफी बड़े पैमाने पर करवाया गया था और इसके लिए 136 शहरों में परीक्षा केंद्र बनवाए गए थे। इस तरह से सीटेट की ऑफलाइन परीक्षा पूरी हो गई है और इसलिए अब उम्मीदवारों को कट ऑफ जानना काफी जरूरी है।
जैसा कि आपको पता ही होगा कि सीटेट एग्जाम कुल 150 अंकों का रखा गया था। इस प्रकार से उम्मीदवारों को परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक लाने जरूरी होते हैं। इस एग्जाम के न्यूनतम योग्यता अंकों को प्राधिकरण के द्वारा तय किया जाता है।
हाल ही में सीटेट की परीक्षा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा पूरा करवाया गया है। अब सारे परीक्षार्थी यह जानना चाहते हैं कि इस एग्जाम का कट ऑफ कितना जा सकता है। बताते चलें कि सीटेट कट ऑफ मार्क्स डेट के बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं है। लेकिन कुछ विशेषज्ञों का यह अनुमान है कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में सीबीएसई द्वारा सीटेट कट ऑफ मार्क्स जारी किए जा सकते हैं। इसके बाद ही उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर कट ऑफ अंक चेक कर सकेंगे।
सीटेट कट ऑफ मार्क्स कैटेगरी वाइज
जो उम्मीदवार सीटेट कट ऑफ मार्क्स का इंतजार कर रहे हैं तो हम इन्हें बता दें कि सीबीएसई बोर्ड इसे कैटेगरी वाइज जारी करेगा। यहां जानकारी के लिए बता दें कि हर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा को उत्तीर्ण करने के न्यूनतम योग्यता अंक अलग-अलग हैं। इस प्रकार सीटेट एग्जाम में पास होने के लिए 150 प्रश्न हल करने के लिए आते हैं।
Category | Minimum Qualifying Marks (Out of 150) | Minimum Qualifying Percentage (%) |
---|---|---|
General | 90 | 60 |
Scheduled Caste (SC)/Scheduled Tribe (ST)/Other Backward Class (OBC)/PwD | 82 | 55 |
CTET Passing Marks 2024
जो उम्मीदवार सामान्य श्रेणी के हैं इनके लिए अनिवार्य है कि सीटेट कट ऑफ मार्क्स के अंतर्गत 60% अंक प्राप्त करें। जबकि ऐसे उम्मीदवार जो आरक्षित श्रेणी के तहत आते हैं तो जरूरी है कि परीक्षार्थियों के द्वारा 55% अंक लाएं जाएं। यहां आपको हम यह भी बता दें कि अगर कोई भी उम्मीदवार, प्राधिकरण द्वारा निर्धारित किए गए कट ऑफ मार्क्स से कम अंक प्राप्त करता है तो इन्हें पास नहीं माना जाएगा।
Category | Minimum Qualifying Percentage (%) |
---|---|
General | 60 |
Scheduled Caste (SC)/Scheduled Tribe (ST)/Other Backward Class (OBC)/PwD | 55 |
How to Check CTET Cut Off Marks 2024
सीबीएसई द्वारा जब सीटेट कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिए जाएंगे तो उम्मीदवार निम्नलिखित प्रक्रिया का सही से उपयोग करते हुए इन्हें चेक कर पाएंगे-
- सबसे पहले आपको सीटेट कट ऑफ मार्क्स को देखने के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर चले जाना होगा।
- यहां पर अब आपको सीधा मुख्य पृष्ठ पर पहुंच जाना होगा और फिर आपको कट ऑफ मार्क्स वाला लिंक ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने सीटेट कट ऑफ की केटेगरी वाइज सूची आ जाएगी।
- यहां आपकी अब जो भी श्रेणी है आप इसके अनुसार अपना कट ऑफ स्कोर चेक कर सकते हैं।
- आपको चाहिए कि आप सीटेट कट ऑफ मार्क्स की लिस्ट को अपने पास भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए संभाल कर रख लें।