हमारी सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना को शुरू किया है। इसके तहत आर्थिक रूप से निर्बल लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि ई-श्रम कार्ड लिस्ट अब जारी हो गई है।
इसलिए आपके लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि आप इस लिस्ट को चेक करें। अगर आपका नाम इसमें आपको मिल जाता है तो ऐसी स्थिति में आपको बहुत सी सरकारी योजनाओं के साथ-साथ सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। दरअसल इस योजना को इस तरह से बनाया गया है कि मजदूर क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया जा सके।
परंतु फिर भी ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें नहीं पता होता कि ई-श्रम कार्ड लिस्ट को चेक करने की पूरी प्रक्रिया क्या है। तो इसके लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ कर जान सकते हैं कि कैसे आप सरलता के साथ इस सूची को चेक कर सकते हैं और लाभ ले सकते हैं।
Contents
E Shram Card List
ई-श्रम कार्ड योजना की यदि हम बात करें, तो यह एक ऐसी योजना है जो हमारी सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी पहल मानी जा सकती है। बताते चलें कि इस योजना के माध्यम से हमारी सरकार चाहती है कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के जीवन को सुधारा जा सके।
इस प्रकार से इस योजना के तहत श्रमिकों को सरकार वित्तीय मदद के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान करने के प्रयास करती है। बता दें कि श्रम कार्ड बनवाने के पश्चात अब तक लाखों नागरिकों ने अपने जीवन को बेहतर बनाया है।
ई-श्रम कार्ड योजना का उद्देश्य
इस योजना के माध्यम से हमारी सरकार देश के ऐसे नागरिकों की सहायता करती है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। इस प्रकार से सरकार का उद्देश्य श्रमिकों की आर्थिक स्थिति को सुधारना है। इस वजह से सरकार ने अपना लक्ष्य बनाया है कि कमजोर वर्ग के नागरिकों के जीवन स्तर को खुशहाल बनाने के लिए मदद की जाए।
जिन लोगों के पास ई-श्रम कार्ड होता है सरकार इनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए बहुत ज्यादा मदद करती है। हर महीने 1000 रूपए की वित्तीय मदद के अलावा जीवन बीमा, सरकारी योजनाओं, वृद्धावस्था पेंशन का भी फायदा दिया जाता है।
ई-श्रम कार्ड योजना के लाभ
जिन असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के पास ई-श्रम कार्ड होता है तो इसके अंतर्गत इन्हें कई तरह के फायदे मिलते हैं जो नीचे दिए गए हैं –
- श्रमिक मजदूर को हर महीने 1000 रूपए की सहायता राशि मिलती है।
- जब श्रमिक व्यक्ति वृद्धावस्था में पहुंच जाते हैं तो इन्हें पेंशन भी दी जाती है जिसकी राशि 3000 रूपए तक निर्धारित की गई है।
- श्रम कार्ड धारक को दुर्घटना बीमा भी मिलता है।
- इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा भी दिया जाता है जिसके तहत लाभार्थी श्रमिक को 2 लाख तक मिलते हैं।
- जिन गरीब लोगों के पास ई-श्रम कार्ड होता है इन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य योजनाओं से भी फायदा मिलता है।
- गरीब श्रमिक मजदूरों के जीवन को काफी हद तक बेहतर बनाया जा रहा है।
ई-श्रम कार्ड लिस्ट हेतु पात्रता
जिन श्रमिकों को लिस्ट में जोड़ा जाता है इसके लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तें रखी गई हैं –
- श्रमिक मजदूर भारत का स्थाई तौर पर रहने वाला नागरिक होना चाहिए।
- श्रमिक व्यक्ति की उम्र न्यूनतम 18 साल तक होनी आवश्यक है।
- श्रम कार्ड बनवाने के लिए अधिकतम आयु 59 साल तक रखी गई है।
- श्रम कार्ड हेतु जरूरी है कि आपकी सालाना कमाई 1 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- केवल ऐसे लोगों का ही ई-श्रम कार्ड बनता है जो इनकम टैक्स जमा नहीं करते हैं।
ई-श्रम कार्ड लिस्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप चाहते हैं कि आपको ई-श्रम कार्ड लिस्ट से जोड़ा जाए तो आपको आवेदन के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत अनिवार्य तौर पर पड़ती है –
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- बैंक का विवरण आईएफएससी कोड के साथ
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
ई-श्रम कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें?
- सर्वप्रथम आपको ई-श्रम कार्ड लिस्ट देखने के लिए इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- फिर इसके पश्चात आपको मुख्य पृष्ठ पर जाकर ई-श्रम कार्ड नई लिस्ट वाला विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
- इतना करते ही आपके समक्ष एक फार्म आएगा जिसमें आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करके फिर सर्च वाला विकल्प दबाना है।
- इसके बाद आपके सामने दूसरा पेज खुल जाएगा जहां पर आपको ई-श्रम कार्ड की सूची दिखाई देगी।
- इस प्रकाशित लिस्ट में अब आप यह देख सकते हैं कि आपका नाम इसमें सम्मिलित है अथवा नहीं।
- अगर आपका नाम आपको इसमें दर्ज मिल जाता है तो फिर आपको ई-श्रम कार्ड योजना के तहत लाभान्वित अवश्य किया जाएगा।