सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे 1 लाख 20 हजार रूपए, लाड़ली बहना आवास योजना की नई लिस्ट जारी

मध्य प्रदेश में शुरू की गई लाडली बहना आवास योजना की सूची को आवेदन देने वाली महिलाएं चेक कर सकती हैं। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने वाली महिलाओं की लाभार्थी सूची जारी की जा चुकी है। ऐसे में लिस्ट में सम्मिलित महिलाओं को पक्के आवास हेतु मध्य प्रदेश सरकार मदद करेगी।

तो जैसा कि हमने बताया कि लाडली बहना आवास योजना लिस्ट जारी कर दी गई है। तो इसमें जिन बहनों का नाम होगा इन्हें सरकार पक्के मकान को बनाने के लिए आर्थिक सहायता देगी। इसलिए आवेदक महिलाओं को चाहिए कि आप आवास योजना की सूची को चेक कर लें। यदि आपका लिस्ट में नाम होगा तो ऐसी स्थिति में आपको योजना के तहत जरूर फायदा दिया जाएगा।

पर अगर आपको नहीं समझ आ रहा कि कैसे आप लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को चेक कर सकती हैं तो इसमें आज हम आपकी मदद करने वाले हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप लाभार्थी सूची को देखकर जान सकती हैं कि आपको पक्के आवास हेतु एमपी सरकार सहायता देने वाली है या नहीं।

Ladli Behna Awas Yojana List 2024

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने राज्य में लाडली बहना आवास योजना को आरंभ किया था। इस योजना के ऐलान के बाद आर्थिक रूप से निर्बल और कच्चे घरों में रहने वाली बहनों ने अपने आवेदन फार्म जमा किए थे। ‌

आवेदन देने वाली महिलाओं की सूची अब प्रकाशित कर दी गई है। इस लिस्ट में सम्मिलित महिलाओं को मध्य प्रदेश की राज्य सरकार पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराएगी। इस तरह से जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अंतर्गत महिलाएं आती हैं इन्हें योजना के तहत लाभ मिलेगा।

महिलाएं लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को प्रशासन की वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकती हैं। यदि आपका नाम इसमें मिल जाएगा तो फिर आपको बिल्कुल निश्चित हो जाना है। क्योंकि योजना के अंतर्गत आपको अपना खुद का घर बनाने के लिए सरकार की तरफ से धनराशि दी जाएगी।

लाडली बहना आवास योजना का लाभ

यदि आप मध्य प्रदेश में रहती हैं और अपने लाडली बहना आवास योजना के तहत अप्लाई किया है तो इसकी सूची को अब जारी किया जा चुका है। यदि आपका नाम इसमें आपको दर्ज मिलता है तो फिर आपको पक्के मकान को बनाने के लिए सरकार आर्थिक मदद अवश्य देगी।

यहां आपको हम बता दें कि अगर आपका नाम इस योजना की लिस्ट में है तो ऐसे में सरकार आपको 120000 रुपए की धनराशि उपलब्ध कराएगी। ‌ यह पैसा ऐसी महिलाओं को दिया जाएगा जो ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखती हैं। इस राशि का उपयोग करके आप अपने कच्चे घर को पक्के घर में बदल सकती हैं। किसी भी व्यक्ति के लिए पक्का आवास काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसमें सुरक्षा की भावना सर्वाधिक होती है।

इस प्रकार से पक्के घर के लिए आपको सरकार जो राशि देगी इसे केवल डीबीटी के माध्यम से आपके बैंक खाते में भेजा जाएगा। इसके अलावा हम आपको बता दें कि इस योजना के द्वारा एमपी राज्य की शहरी बहनों को भी फायदा मिलता है। इन्हें योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य सरकार 2.5 लाख की राशि देगी।

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट के लिए पात्रता

  • आवेदक बहन का मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • लाडली बहना आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि महिला ने किसी और दूसरी आवास योजना से फायदा ना प्राप्त किया हो।
  • महिला के पास अपना स्वयं का कोई पक्का आवास नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन देने वाली महिला को तभी लाभार्थी लिस्ट में जोड़ा जाता है जब वह गरीबी रेखा के अंतर्गत आती है।
  • महिला सरकारी कर्मचारी के तौर पर काम ना करती हो और सालाना इनकम ढाई लाख रुपए या फिर इससे भी कम होनी आवश्यक है।

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करें?

  • सर्वप्रथम आपको लाडली बहना आवास योजना लिस्ट की जानकारी के लिए प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपको यहां पर मुख्य पृष्ठ पर स्टेकहोल्डर्स का विकल्प दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने आईएवाई / पीएमएवाईजी बेनिफिशियरी का विकल्प आएगा आपको इसे चुन लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने फिर एक और दूसरा नया पेज खुलेगा, यहां आपको एडवांस सर्च के विकल्प को दबाना है।
  • अब जो नया पेज आपके सामने आएगा आपको इसमें अपना जिला, अपना राज्य, अपनी पंचायत, अपना ब्लॉक और योजना का चयन कर लेना है।
  • जब आप सारा विवरण चुन लेंगे तो इसके बाद आपको सर्च के बटन के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • इतना करते ही आपके सामने लाडली बहना आवास योजना लिस्ट आ जाएगी।
  • यहां अब आप इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं और यदि आपका नाम इसमें है तो आपको जरूर फायदा दिया जाएगा।

Leave a Comment