Lekhpal Sahayak Vacancy: पंचायती राज विभाग में निकली हजारो पदों पर भर्ती, यहाँ से फॉर्म भरें

लेखपाल सहायक भर्ती के लिए पंचायती राज विभाग ने 6500 से भी ज्यादा भर्ती की घोषणा जारी की है। यहां जानकारी के लिए बता दें कि इसके अंतर्गत लेखपाल सहायक आईटी की भर्ती के लिए विज्ञापन आया है।‌ इसके लिए आवेदन फॉर्म की प्रक्रिया 15 अप्रैल से आरंभ हो जाएगी। ‌

इसलिए जो लोग इस भर्ती की प्रतीक्षा में बैठे थे तो वे अब ऑनलाइन माध्यम से अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर पाएंगे। ‌लेकिन उससे पहले अनिवार्य है कि इस भर्ती के बारे में आपको सारी जानकारी सही तरह से पता होनी चाहिए। कई बार बहुत से व्यक्ति किसी जॉब के लिए अप्लाई तो कर देते हैं लेकिन उनमें उसके लिए योग्यता नहीं होती। ‌तो इसलिए आपको भी अधिसूचना को ठीक तरह से पढ़कर सारी बातों की जानकारी प्राप्त कर लेनी है। ‌

तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको पंचायती राज की तरफ से निकलने वाली भर्ती को लेकर पूरी जानकारी लेकर उपस्थित हुए हैं। ‌ इसलिए आपको हमारे इस पोस्ट को पूरा पढ़कर सारी महत्वपूर्ण और अहम बातों की जानकारी हो जाएगी।

Lekhpal Sahayak Vacancy

जैसा कि हमने आपको बताया लेखपाल सहायक भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन आ गया है। इसके अंतर्गत 6570 पदों के लिए भर्ती होने वाली है। यहां आपको बता दें कि आवेदन की जो प्रक्रिया है इसकी शुरुआत 15 अप्रैल 2024 से होगी जबकि इसके लिए अंतिम तिथि 14 मई 2024 तय की गई है। इसलिए जिन लोगों को इस भर्ती के लिए अप्लाई करना है तो उन्हें अंतिम तिथि तक या फिर उससे पहले अप्लाई करना होगा।

लेखपाल सहायक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

पंचायती राज विभाग में लेखपाल सहायक भर्ती के लिए कोई भी शुल्क तय नहीं किया गया है। ऐसे में हर वर्ग और श्रेणी के उम्मीदवार बिल्कुल मुफ्त में लेखपाल सहायक आईटी भर्ती के लिए अपना आवेदन पत्र दे सकते हैं।

लेखपाल सहायक भर्ती के लिए आयु सीमा

लेखपाल सहायक भर्ती के लिए विभाग ने एक अनिवार्य आयु सीमा भी निर्धारित की है। इसलिए आप इस पद के लिए आवेदन देने से पहले एक बार आयु सीमा की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। यहां जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए न्यूनतम आयु 18 साल तक है और वहीं अधिकतम आयु 28 साल तक होनी चाहिए। इस आयु की गणना को 1 जुलाई 2024 के हिसाब से किया जाएगा। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति आरक्षित श्रेणी का है तो ऐसे में उन्हें ऊपरी आयु में छूट ज़रूर प्रदान की जाएगी।

लेखपाल सहायक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

पंचायती राज विभाग में जो लोग काम करने के लिए अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए उनमें शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। ‌ तो इसके लिए अनिवार्य है कि अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीकॉम या एमकॉम या सीए इंटर पास होना अनिवार्य है। बता दें लेखपाल सहायक आईटी भर्ती के लिए जिन लोगों ने सीए इंटर किया होगा उन्हें वरीयता मिलेगी।

लेखपाल सहायक भर्ती की चयन प्रक्रिया

लेखपाल सहायक भर्ती हेतु सभी उम्मीदवारों का सिलेक्शन तभी हो पाएगा जब वे चयन प्रक्रिया में सफल हो जाएंगे। तो इसके अंतर्गत सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन होगा फिर उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सिलेक्ट किए गए अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। उसके बाद फिर मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। फिर उसी के आधार पर पंचायती राज विभाग में लेखपाल सहायक के पद पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति दे दी जाएगी।

लेखपाल सहायक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए विभाग ने शॉर्ट नोटिफिकेशन की घोषणा की है और उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन देने के निर्देश दिए हैं। इस प्रकार से जब आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सारे चरणों का एक के बाद एक सही तरह से पालन करना है :-

  • सबसे पहले आप पंचायती राज विभाग की जो आधिकारिक वेबसाइट है उसको ओपन करके उसके होम पेज पर चले जाइए।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर ही आपको लेखपाल सहायक आईटी भर्ती का एक नोटिफिकेशन मिलेगा आप इसे दबा दीजिए।
  • अब आप एक दूसरे नए पेज पर चले जाएंगे जहां पर आपको अपना आवेदन पत्र भरना है। ‌
  • सारी जानकारी सही तरह से दर्ज करने के बाद आपको चाहिए कि फिर आप अपने स्कैन किए गए सभी डॉक्यूमेंट एक-एक करके अपलोड कर दीजिए।
  • उसके बाद फिर आप लेखपाल सहायक भर्ती के लिए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करके सबमिट का बटन दबा दीजिए। ‌
  • बस अब आपका एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन जमा हो चुका है जिसका आपको एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लेना है।

लेखपाल सहायक भर्ती के लिए अभी शॉर्ट नोटिफिकेशन आया है जिसमें सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की तिथि के बारे में जानकारी दी है। इस प्रकार से जब आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी यानी 15 अप्रैल से आप इस भर्ती के लिए अप्लाई कर पाएंगे। पर तब तक आपको चाहिए कि आप इस भर्ती की चरण प्रक्रिया के लिए पहले से ही तैयारी आरंभ कर दें जिससे कि आपको इस नौकरी के लिए सिलेक्ट कर लिया जाए।

1 thought on “Lekhpal Sahayak Vacancy: पंचायती राज विभाग में निकली हजारो पदों पर भर्ती, यहाँ से फॉर्म भरें”

Leave a Comment