यदि आप फोन पे इस्तेमाल करते हैं तो आप इससे कमाई भी कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप हर दिन 1000 रूपए तक कमा सकते हैं। इस तरह से आपको ना तो घर से बाहर जाने की आवश्यकता है और ना ही बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
दरअसल अब डिजिटल समय है इस वजह से ज्यादातर लोग यह चाहते हैं कि अपने घर पर बैठकर पैसे कमाएं। इस प्रकार से लोग अपने खर्चों को आसानी से पूरा कर पाते हैं। यही वजह है कि लोगों का ध्यान अब ऑनलाइन पैसे कमाने की तरफ ज्यादा हो गया है।
अगर आपको भी ऑनलाइन पैसा कमाना है तो इसके बारे में हम आज पूरी जानकारी देने वाले हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप फोन पे एप्लीकेशन की मदद से अच्छी कमाई कर सकते हैं। तो इसलिए पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल में हमारे साथ जुड़े रहिए और जानिए घर बैठे कमाई करने का तरीका।
Phone Pay Earn Money
शायद ही कोई व्यक्ति होगा जो फोन पे का इस्तेमाल ना करता होगा। बताते चलें कि ज्यादातर लोगों के मोबाइल फोन में यह एप्लीकेशन होता है। इसके माध्यम से मोबाइल रिचार्ज, बिजली और पानी का बिल भरना, क्रेडिट कार्ड का बिल भरना, होटल और रेल की बुकिंग जैसे कार्यों को किया जाता है।
यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि फोन पे के द्वारा आप यदि अपने दोस्तों को रेफर करते हैं तो इससे पैसे कमाए जा सकते हैं। यह एक ऐसी सरल प्रक्रिया है जिससे आपके द्वारा रेफर किए गए दोस्त द्वारा जब पहली यूपीआई ट्रांजैक्शन की जाती है, तो इस पर आपको 200 रूपए का कैशबैक मिलता है। इस तरह से कुछ ही सेकंड में आपको 200 रूपए मिल जाते हैं।
फोन पे से पैसे कमाने के कुछ तरीके
अगर आप चाहते हैं कि आप फोन पे से पैसे कमाएं तो इसके लिए आपको यह पता होना चाहिए कि किस तरह से ऐसा संभव है। तो इसके लिए आपको जो पूरा तरीका आपको अपनाना है इसके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है –
- सर्वप्रथम आपको प्ले स्टोर से फोन पे एप्लीकेशन को अपने फोन में डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लेना है।
- अब यहां पर आपको अपना अकाउंट बनाने के बाद फिर अपनी केवाईसी को भी पूरा कर लेना है।
- जब आपका अकाउंट बन जाए तो इसके बाद आपको इस एप्लीकेशन की होम स्क्रीन पर चले जाना है।
- होम स्क्रीन पर आपको रेफर एंड गेट 200 रूपए वाला विकल्प दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
- इतना करते ही आपको एक रेफर लिंक मिलेगा आपको इस रेफर लिंक को अपने दोस्तों को शेयर करना है।
- इस रेफर लिंक को शेयर करने के लिए आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप किसी भी तरीके का उपयोग कर सकते हैं।
- अगर आपके दोस्त आपके भेजे गए इस रेफर लिंक के माध्यम से फोन पे को इंस्टॉल करते हैं और फिर जब इनके द्वारा पहली यूपीआई ट्रांजैक्शन की जाएगी तो आपको 200 रूपए मिल जाएंगे।
फोन पे से कैसे करें हर दिन हजारों की कमाई
तो अब प्रश्न यह है कि आखिर आप फोन पे से 1000 रुपए हर दिन कैसे कमा सकते हैं। तो इसका तरीका बहुत ही आसान सा है। जब आपके द्वारा शेयर किए गए रेफर लिंक के माध्यम से आपके पांच दोस्त फोन पे इनस्टॉल करते हैं तो आपको 1000 प्राप्त हो जाएंगे।
इस तरह से आप अपने रेफर लिंक का उपयोग करके जितने ज्यादा दोस्तों को फोन पे एप्लीकेशन से जोड़ते हैं, तो आपको उतने ही ज्यादा पैसे कमाने का मौका मिलेगा। इस काम को आप अपने खाली समय में घर बैठकर किसी भी वक्त कर सकते हैं। तो इस प्रकार से आप बिना किसी मेहनत के बहुत ही सरलता के साथ फोन पे के माध्यम से अच्छी कमाई कर सकते हैं।