यदि आप बेघर हैं और एक गरीब नागरिक हैं तो ऐसे में आपने पीएम आवास योजना के लिए पंजीकरण जरूर किया होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी नागरिकों की एक लिस्ट जारी की गई है।
यदि आपका नाम पीएम आवास योजना लिस्ट में होगा तो ऐसी स्थिति में आपको घर निर्माण हेतु सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाएगी। यहां आपको हम बता दें कि अगर आप एक पात्र नागरिक हैं और आपने अप्लाई किया है, तभी आपका नाम इस सूची में आपको दर्ज मिलेगा। यही वजह है कि प्रत्येक आवेदक के लिए अनिवार्य है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की बेनेफिशरी सूची को जरुर चेक करे।
लेकिन अगर आपको पीएम आवास योजना लिस्ट को चेक करना नहीं आता तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इस लिस्ट को चेक करना बहुत ही ज्यादा आसान है और आप केवल कुछ चरणों का सही से उपयोग करके जान सकते हैं कि आपको पक्के घर के लिए सरकार से मदद मिलेगी या नहीं। आज हम आपको इसी से संबंधित प्रत्येक जानकारी विस्तार से देने वाले हैं।
Contents
PM Awas Yojana List
पीएम आवास योजना एक सरकारी योजना है जिसे हमारे देश के प्रधानमंत्री ने आरंभ किया है। इस योजना के तहत निम्न क्षेत्र के गरीब निवासियों को सरकार घर बनाने के लिए 120000 रुपए तक की राशि देती है। बताते चलें कि साल 2015 से ही गरीब लोगों को सरकार सस्ते घर प्रदान कर रही है।
योजना के अंतर्गत आपको पक्के घर की सारी सुविधाएं जैसे कि शौचालय, बिजली, पानी का कनेक्शन इत्यादि भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इस तरह से झोपड़-पट्टी में रहने वाले नागरिकों का जीवन सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के माध्यम से काफी ज्यादा सुधरा है।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नागरिकों को सफलतापूर्वक अपना पंजीकरण कराना होता है। बताते चलें कि दिए गए आवेदनों को फिर संबंधित विभाग द्वारा सत्यापित किया जाता है। इस तरह से केवल वास्तविक तौर पर हकदार पाए जाने वाले गरीब नागरिकों को सरकार द्वारा मदद की जाती है।
पीएम आवास योजना की विशेषताएं
- योजना के अंतर्गत लाभार्थी व्यक्तियों को 15 साल तक के लिए काफी कम ब्याज दर पर लोन मिलता है।
- योजना के अंतर्गत महिलाओं को लाभ देने के लिए प्राथमिक तौर पर चुना जाता है ताकि महिलाओं की स्थिति समाज में बेहतर हो सके।
- योजना के अंतर्गत निम्न आय वर्ग के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और कम कमाई वाले वर्ग भी अप्लाई कर सकते हैं।
- ऐसे व्यक्ति जो आरक्षित वर्गों से संबंध रखते हैं इन्हें भी योजना के तहत लाभ देने के लिए प्राथमिकता दी जाती है।
- वृद्ध व्यक्तियों, दिव्यांग लोगों को इस योजना के माध्यम से निचली मंजिल पर घर देने हेतु वरीयता दी जाती है।
पीएम आवास योजना लिस्ट की जानकारी
- अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत आने वाले परिवार
- योजना का लाभ सभी धर्म और जाति की महिलाओं को मिलता है
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को आवास की सहायता की जाती है।
- आवास योजना लिस्ट में मध्य आय और निम्न आय वर्ग के लोगों को भी सम्मिलित किया गया है।
पीएम आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाते का विवरण
- आय का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
पीएम आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करें?
प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु आवेदन देने वाले समस्त नागरिकों को इस योजना की लाभार्थी सूची को निम्नलिखित तरीके के माध्यम से चेक करना होता है –
- सबसे पहले आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर चले जाइए।
- अब आप मेनू बार में आवाससॉफ्ट के अनुभाग में जाकर रिपोर्ट के विकल्प को क्लिक करिए।
- इस तरह से आपके सामने दूसरा पेज खुल जाएगा, यहां पर आप सोशल ऑडिट रिपोर्ट के अंतर्गत बेनिफिशियरी डीटेल्स फॉर वेरीफिकेशन पर क्लिक करिए।
- अब आपके सामने जो पेज आएगा इसमें आप अपना जिला, ब्लॉक, गांव योजना का नाम इत्यादि जैसा विवरण भरिए।
- फिर आगे आप कैप्चा कोड को दर्ज करके फिर सबमिट वाला विकल्प दबा दीजिए।
- इसके तुरंत बाद ही आपके सामने पीएम आवास योजना लिस्ट आ जाएगी जिसमें आप अपना नाम खोज कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
