केंद्र सरकार के द्वारा देश में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए बहुत सारे प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना को शुरू किया है। योजना के माध्यम से आपको सरकार व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता देती है।
इस योजना के अंतर्गत आपको सरकार कोई भी लघु उद्योग शुरू करने के लिए 10 लाख रुपए तक ऋण प्रदान करती है। ऐसा करके सरकार सभी लोगों को बेरोजगारी की समस्या से निजात दिलाना चाहती है।
आप भी यदि अपना कोई छोटा व्यवसाय शुरू करने में रुचि रखते हैं तो हमारे आज के इस लेख को ध्यान से पढ़ें। आज हम आपको बताएंगे कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए होंगे, इसके लाभ एवं पात्रता क्या हैं और साथ में आवेदन कैसे करें के बारे में बताएंगे।
Contents
PM Mudra Loan Yojana 2024
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना को भारत की केंद्र सरकार ने साल 2015 में आरंभ किया था। इसके द्वारा सरकार सूक्ष्म उद्योगों और लघु उद्योगों को स्थापित करने के लिए जरूरत के मुताबिक लोन प्रदान करती है। ऐसे में पात्र उम्मीदवार को उसकी श्रेणी के हिसाब से ऋण प्रदान किया जाता है जो 3 श्रेणियों में होता है शिशु, किशोर और तरुण लोन। यहां आपको बता दें कि योजना के जरिए से लाभार्थी को 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जा सकता है।
जिसके लिए किसी गारंटी की भी आवश्यकता नहीं होती है। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2024 के माध्यम से नागरिकों को एक मुद्रा कार्ड दिया जाता है। मुद्रा कार्ड का फायदा यह होता है कि इससे सरलता के साथ नागरिक लोन हासिल कर सकते हैं। इस प्रकार से जितने पैसे की जरूरत हो आप उस अनुसार पैसे निकालकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते हैं।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का उद्देश्य
देश में शुरू की जाने वाली प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का जो मुख्य उद्देश्य है वह नागरिकों को आर्थिक मदद प्रदान करना है। आज भी हमारे देश में लोग पैसों की कमी के कारण अपना कोई बिजनेस शुरू नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सरकार की तरफ से आसानी से ऋण प्राप्त करके आप अपने व्यवसाय को आरंभ कर सकते हैं।
इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसके अलावा आप अपना व्यवसाय आरंभ करके दूसरे नागरिकों के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं जिससे कि हमारे देश में बेरोजगारी की दर कम हो सकती है।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के कुछ लाभ
इस योजना के माध्यम से जो लोग व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उन्हें सरकार ऋण प्रदान करती है। इस प्रकार से आपको अपना कारोबार शुरू करने के लिए 50000 रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त हो सकता है। इस लोन की राशि से आप अपना कोई भी व्यवसाय आरंभ करके अपने लिए रोजगार के बेहतर साधन उपलब्ध कर सकते हैं।
इसके साथ ही देश की महिलाएं भी यदि अपना कोई बिजनेस शुरू करने की इच्छा रखती हैं तो उन्हें भी पीएम मुद्रा लोन के तहत लाभ दिया जाता है। इस योजना के माध्यम से लोन लेने का एक सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि इसमें आपको ब्याज बहुत ही कम दरों का देना होता है।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की जानकारी
अगर आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत आवेदन देकर लोन हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ संस्थान हैं। यहां जानकारी के लिए बता दें कि आप सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी क्षेत्र के बैंक, राज्य संचालित सहकारी बैंक, क्षेत्रीय क्षेत्र के ग्रामीण बैंक से लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। तो बैंकों से लोन लेने के अलावा आप फाइनेंशियल कंपनियों से भी ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप पीएम मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत सरकार से ऋण लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता पासबुक, पुलिस वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र, एक चालू मोबाइल नंबर और आपका एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ इत्यादि जैसे दस्तावेज आपको देने होंगे। साथ में आपको पिछले तीन सालों की बैंक स्टेटमेंट की डिटेल, अपने कारोबार से जुड़े हुए सर्टिफिकेट एवं इनकम टैक्स रिटर्न और आपने अपना व्यवसाय कब शुरू किया था उसका प्रमाण पत्र देना होगा।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए पात्रता
योजना के अंतर्गत अगर आपको मुद्रा लोन प्राप्त करना है तो इसके लिए जरूरी है कि आप भारत के स्थाई निवासी हो। इसके अलावा आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी आवश्यक है। इसके साथ ही किसी बैंक के आप डिफॉल्टर नहीं होने चाहिएं।
पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2024 के तहत आवेदन देने हेतु आपको निम्नलिखित स्टेप्स को एक के बाद एक दोहराना है :-
- सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज को ओपन कर लेना है।
- यहां पर आपको मुद्रा ऋण का एक ऑप्शन दिखाई देगा तो आपके यहां पर अप्लाई नाऊ के विकल्प को दबा देना है।
- विकल्प को दबा देने के पश्चात आपके सामने दूसरा नया पेज आएगा जिसमें आपको अपना विवरण दर्ज करना है और उसके बाद ओटीपी वेरीफाई कर लेना है।
- आप जब ओटीपी को वेरीफाई कर लेंगे तो उसके बाद आपके सामने एक और दूसरा पेज आएगा यहां पर आपको जितने लोन की जरूरत है उसको सिलेक्ट कर लेना है।
- लोन सिलेक्ट कर लेने के बाद आप एक बार फिर से दूसरे पेज पर पहुंच जाएंगे जहां आपको अपनी डिटेल दर्ज करनी होगीं।
- जब आपका आवेदन फार्म पूरा भर जाए तो उसके बाद आपको उन दस्तावेजों को अपलोड कर देना है जो आपसे मांगे गए हैं।
- अब सबमिट का बटन दबा दें। इस प्रकार से आप लोन प्राप्त कर सकते हैं।
