Rashtriya Gram Swaraj Yojana: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना की सम्पूर्ण जानकारी

By
On:
Follow Us

राष्ट्रिय ग्राम स्वराज योजना एक ऐसी योजना है जिसे की पंचायती राज व्यवस्था को सही करने के लिए केन्द्रीय मंत्रिमंडल के द्वारा साल 2018 -19 मे शुरू किया गया था। इस योजना की अवधि को सरकार के द्वारा साल 2021-22 तक मंजूरी प्रदान करी गयी थी। राष्ट्रिय ग्राम स्वराज योजना का मूल उद्देश्य केन्द्रीय स्तर पर बाकी अन्य गतिविधियो के साथ मे ई – पंचायत की मिशन मोड परियोजना को लागू करना रखा गया था। यह योजना एक ऐसी योजना थी जिसके अंतर्गत देश के सतत विकास के लक्ष्यो को पूरा करने का संकल्प लिया गया था। इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा सभी पंचायती राज संस्थानो को शासन की क्षमताओ को विकसित करवाने की शपथ दिलवाई गयी थी।

Rashtriya Gram Swaraj Yojana

देश के सभी नागरिकों को देश की सभी योजनाओ के बारे मे जानना बेहद ही जरूरी है। अभी के समय मे इस योजना को वापस से शुरू किया जाएगा या नहीं इस लेख मे हम आपको इसके बारे मे सभी प्रकार की जानकारी देने वाले है। हमारे आज के इस लेख मे हम आपको “राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना” के बारे मे सभी प्रकार की जानकारी प्रदान करने वाले है जिसके बारे मे जानना आपके लिए बेहद ही जरूरी है। यदि आप सरकार की इस योजना के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी लेना चाहते है तो इसके लिए आपको हमारे आज के इस लेख को पूरा अंत तक पढ़ना होगा। तो चलिये हमारे आज के इस लेख को शुरू करते है और इस योजना के बारे मे जानते है।

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना क्या है

राष्ट्रिय ग्राम स्वराज योजना एक ऐसी योजना है जिसे की देश की सरकार के द्वारा सम्पूर्ण देश के अंतर्गत पंचायती राज व्यवस्था को ठीक करने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत देश के 2.78 लाख निकायो को सरकार के द्वारा मदद प्रदान की जाएगी। यह योजना एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत देश के स्थानीय निकायो के 60 लाख से भी अधिक निर्वाचित प्रतिनिधियों और आधिकारियों को लाभ प्राप्त होगा। अभी के समय मे इस योजना को लेकर काफी ज्यादा चर्चाए की जा रही है इस योजना की अवधि को सरकार के द्वारा अब 2026 तक बढ़ाया जा सकता है।

Swarna Jayanti Gram Swarozgar Yojana

राष्ट्रिय ग्राम स्वराज योजना का कार्यान्वयन देश के पंचायती राज मंत्रालय के द्वारा किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी घटको को शामिल किया जाता है जिनके अंतर्गत मूल रूप से निर्माण कार्यो, प्रशिक्षण गतिविधियो और संस्थान के अन्य घटको को शामिल किया जाता है। राष्ट्रिय ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत देश के राष्ट्रिय महत्व के मुद्दो को ध्यान मे रखते हुए उन्हे प्राथमिकता प्रदान की जाती है।

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत किन मुद्दो पर ध्यान दिया जाता है

राष्ट्रिय ग्राम स्वराज योजना को मूल रूप से देश की सरकार के द्वारा देश के ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत देश की पंचायती राज व्यवस्था को सुधारने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राष्ट्रिय ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत मूल रूप से किसी भी गाँव के अंतर्गत उसके विकास पर ध्यान दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत स्वस्थ गाँव, सुशासन वाला गाँव, जल पर्याप्त गाँव, बच्चों के अनुकूल गाँव, स्वच्छ और हरा-भरा गाँव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गाँव, गाँव में आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचा, गाँवों में गरीबी से मुक्ति एवं आजीविका में बढ़ोतरी और ग्राम विकास में बढ़ोतरी जैसे लक्ष्यो पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना का महत्व क्या है

देश की सरकार के द्वारा शुरू की गयी हर एक योजना का कोई ना कोई महत्व जरूर होता है। इस योजना को भी हमारे देश की सरकार के द्वारा ही शुरू किया गया है इस योजना का महत्व कुछ इस प्रकार से है :-

  • देश मे बेहतर लोक सेवा उपलब्ध करवाना:- इस योजना के अंतर्गत देश मे सभी तरीके की लोक सेवा से जुड़ी हुई सुविधाए उपलब्ध कारवाई जाएगी जिनके अंतर्गत नयी तकनीक का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाएगा।
  • देश के अंतर्गत PIR का विकास करना:- यह योजना देश के अंतर्गत राष्ट्रिय, राज्य और जिला स्तर पर देश के PIR को मजबूत बनाने का काम करेगी।
  • सामाजिक तथा आर्थिक न्याय को मजबूत करना:- इस योजना के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है की इसके अंतर्गत देश की पंचायती राज व्यवस्था को काफी ज्यादा मजबूत किया जायगा जिसके चलते देश के हर एक वर्ग को पूर्णता से न्याय मिल पाएगा।

हमारे आज के इस लेख मे हमने आपको “राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना” के बारे मे जानकारी प्रदान की है। देश के विकास के अंतर्गत किस प्रकार से यह योजना अपना योगदान दे रही है इसके बारे मे आपको हमारे आज के इस लेख मे पूरी तरह से समझाया गया है। आशा करते है की आपको हमारे द्वारा दी हुई यह जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपको हमारी यह जानकारी पसंद आती है तो इसके बारे मे हमे कमेंट मे जरूर बताए साथ ही साथ हमारे इस लेख को बाकी लोगो के साथ भी साझा करे ताकि वे भी इस तरीके की जानकारी को पढ़ पाये।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Join Telegram