RRB Group D Bharti 2025: रेलवे में 32000 से ज्यादा नौकरियां, यहाँ देखें पूरी जानकारी

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है और इसके अंतर्गत बंपर रिक्त पदों को भरा जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि 32000 से भी अधिक पदों हेतु यह भर्ती आयोजित करवाई जाएगी।

जो युवा आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे थे तो इन्हें हम बता दें कि इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन रिलीज किया गया है। ‌इस विज्ञापन के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया 23 जनवरी से आरंभ की जा सकती है। बताते चलें कि इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के पदों हेतु आवेदन मांगे जाएंगे। ‌

अगर आपको भी आरआरबी ग्रुप डी के अंतर्गत अप्लाई करना है तो आज का हमारा यह पोस्ट आपको काफी मदद कर सकता है। ‌आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा आवेदन शुल्क इत्यादि क्या रहने वाली है। तो सारी जानकारी के लिए इस आर्टिकल में आपको हमारे साथ अंत तक जुड़े रहना होगा ताकि आपको प्रत्येक विवरण प्राप्त हो सके।

RRB Group D Bharti 2025

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बताते चलें कि अभी शॉर्ट नोटिफिकेशन रिलीज किया गया है। बताते चलें कि रेलवे द्वारा ग्रुप डी के 32000 से भी अधिक खाली पदों को भरा जाएगा। जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन भरने की प्रक्रिया अगले साल यानी 23 जनवरी से शुरू हो सकती है।‌

बताते चलें कि इस भर्ती के अंतर्गत रेलवे विभाग में सहायक लोको शेड, सहायक ट्रैक मेंटेनर, सहायक संचालक, सहायक टीएल, पॉइंट्स मैन और एसी जैसे पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख 22 फरवरी 2025 रखी गई है।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के अंतर्गत पद विवरण

जैसा कि हमने आपको बताया कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के अंतर्गत 32438 रिक्त पदों को भरा जाने वाला है। ऐसे में इस भर्ती से संबंधित पदों के बारे में जानकारी निम्नलिखित है –

  • पॉइंट्समैन – बी के लिए 5058 पद रखे गए हैं।
  • असिस्टेंट ट्रैक मशीन के 799 पद निर्धारित किए गए हैं।
  • असिस्टेंट ब्रिज हेतु 301 पद हैं।
  • ट्रैक मेंटेनर के 13187 पद हैं।
  • अस्सिटेंट पे-वे के 247 पद रखे गए हैं।
  • असिस्टेंट सी एंड डब्ल्यू हेतु 2587 पद हैं।
  • असिस्टेंट लोको शेड डीजल के 420 पद रखे गए हैं।
  • असिस्टेंट वर्कशॉप मैकेनिक हेतु 3077 पद हैं।
  • असिस्टेंट एस एंड टी के 201 पद रखे गए हैं।
  • असिस्टेंट टीआरडी के लिए कुल पद 1381 है।
  • असिस्टेंट लोको शेड इलेक्ट्रिकल हेतु 950 पद रखे गए हैं।
  • असिस्टेंट ऑपरेशन इलेक्ट्रिकल के 744 पद हैं।
  • असिस्टेंट टीएल एंड एसी हेतु कुल पद 1041 हैं।
  • असिस्टेंट टीएल एंड एसी वर्कशॉप के लिए 624 पद रखे गए हैं।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा इसके बारे में जानकारी नीचे दी गई है –

  • सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रेलवे विभाग ने आवेदन शुल्क 500 रूपए का रखा है।
  • ऐसे उम्मीदवार जो अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग और ट्रांसजेंडर वर्ग के तहत आते हैं तो इन्हें 250 रुपए की फीस जमा करनी होगी।
  • जो अभ्यर्थी आरआरबी ग्रुप डी भर्ती हेतु परीक्षा में उपस्थित होंगे तो ऐसी स्थिति में सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 400 रूपए वापस कर दिए जाएंगे। जबकि बाकी अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को पूरा आवेदन शुल्क वापस किया जाएगा।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती हेतु आयु सीमा

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के जारी नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों की आयु सीमा कुछ इस प्रकार से रखी गई है –

  • आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी हेतु अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 18 वर्ष तक होनी जरूरी है।
  • जबकि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती हेतु अधिकतम उम्र 33 साल तक रखी गई है।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए रेलवे द्वारा चयन प्रक्रिया भी रखी गई है। इसके अंतर्गत सबसे पहले सीबीटी 1 परीक्षा ली जाएगी। ‌इसके बाद उम्मीदवारों को फिर सीबीटी 2 एग्जाम में उपस्थित होना पड़ेगा।

इस तरह से अगले चरण के अंतर्गत अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा देनी होगी। फिर दस्तावेज सत्यापन का कार्य चलेगा और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। जो उम्मीदवार इन सारे चरणों को सफलतापूर्वक पास कर लेंगे, तो इन्हें रेलवे ग्रुप डी भर्ती के तहत नौकरी मिलेगी।

Leave a Comment