Sahara India Refund List 2025: सहारा इंडिया परिवार की रिफंड लिस्ट जारी

सहारा इंडिया कंपनी में जिन निवेशकों ने अपना पैसा लगाया था और अब रिफंड पाने के लिए उन्होंने अप्लाई किया था तो उनके लिए खुशखबरी है। खुशखबरी यह है कि सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट जारी हो गई है। अगर आपको लंबे समय से अपने फंसे हुए पैसे वापस पाने का इंतजार है तो अब आप सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल को लॉन्च किया था जिसके जरिए से लोगों के डूबे हुए पैसे को वापस करवाया जा रहा है। बता दें कि इसके अंतर्गत 10 हजार रुपए का रिफंड किया जाएगा और धीरे-धीरे आपका सारा पैसा आपको मिल जाएगा।

अगर आपने सहारा कंपनी में अपना पैसा निवेश किया था और आप अब उसे वापस पाना चाहते हैं तो इसके लिए हमारे आज के इस आर्टिकल को पढ़ें। हम आपको बताएंगे कि सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में आप कैसे अपने नाम को चेक कर सकते हैं एवं दूसरी महत्वपूर्ण जानकारी भी आपको उपलब्ध कराने वाले हैं।

Sahara India Refund List 2025

सहारा इंडिया एक जानी-मानी और बड़ी कंपनी थी जिसमें देश के लाखों करोड़ों निवेशकों ने यह सोचकर अपना पैसा निवेश किया था कि उन्हें इससे काफी अच्छे रिटर्न मिलेंगे। लेकिन किसी कारणवश कंपनी डूब गई और उसके साथ ही लोगों का पैसा भी डूब गया।

अब सरकार ने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल को आरंभ किया है जहां पर रजिस्ट्रेशन करके आप अपने पैसे को वापस प्राप्त कर सकते हैं। यहां जानकारी के लिए बता दें कि सहारा इंडिया ने पैसे वापस करने के लिए नई लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में आपको चाहिए कि आप इस लिस्ट में अपना नाम जरुर चेक कर लें क्योंकि अगर आपका इसमें नाम होगा तो कुछ ही दिनों के भीतर आपका वापस हो सकता है।

सहारा इंडिया रिफंड कब होगा वापस

आप यदि सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के जरिए से अपने फंसे हुए पैसे वापस हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको आवेदन देना होगा। इसके पश्चात फिर आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों को कंपनी वेरीफाई करेगी। आपने अगर अपने बारे में सारी जानकारी सही से दर्ज की है और आपके डॉक्यूमेंट भी सही हैं तो ऐसे में आपको 15-20 दिनों के भीतर आपका पैसा रिफंड कर दिया जाएगा।

यह राशि आपके बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। इस प्रकार से आपकी पहली किस्त जब सफलतापूर्वक आपके बैंक खाते में पहुंचा दी जाएगी तो उसके बाद आपके बाकी बचे हुए पैसे भी वापस कर दिए जाएंगे। इसके लिए आपको थोड़ा संयम से काम लेना होगा क्योंकि करोड़ों लोगों का पैसा फंसा हुआ है और ऐसे में कंपनी धीरे-धीरे पैसे वापस कर रही है।

किन निवेशकों का पैसा होगा वापस

यहां बता दें कि इस समय सहारा इंडिया कंपनी उन लोगों का पैसा वापस कर रही है जिन्होंने सहारा की चार बड़ी कंपनियों में निवेश किया था। इसके अंतर्गत पहली कंपनी सहारा क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड है और दूसरी कंपनी सहारायान यूनिवर्सल मल्टीपरपज सोसायटी लिमिटेड है।

वहीं तीसरी कंपनी हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड है और चौथी कंपनी तारा मल्टीपरपज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड है। इस प्रकार से इन कंपनियों में जिन लोगों ने अपने पैसे लगाए थे केवल उनको ही रिफंड राशि मिलेगी।

सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट कैसे चेक करें?

अगर आपने सहारा इंडिया पोर्टल पर अपने पैसे वापस पाने हेतु रजिस्ट्रेशन करवाया है तो अब आप सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। अपना नाम चेक करने के लिए आपको नीचे बताई गई पूरी प्रक्रिया एक के बाद एक सही से दोहरानी है :-

  • सर्वप्रथम सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट को चेक करने के लिए आपको संबंधित विभाग के आधिकारिक पोर्टल को ओपन करना है।
  • यहां पर मुख्य पेज पर ही आपको सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट का एक ऑप्शन मिलेगा।
  • इसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और साथ में पासवर्ड डाल देना है।
  • इस तरह से आपके मोबाइल नंबर पर अब एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करना है और उसके पश्चात सर्च का ऑप्शन दबा देना है।
  • सर्च के विकल्प को दबाने के बाद आपके सामने सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट खुल जाएगी।
  • इस सूची में अब आप अपने नाम को सरलता के साथ देख सकते हैं और यदि इसमें आपका नाम दिया गया होगा तो ऐसे में 15-20 दिन के अंदर आपके बैंक अकाउंट में आपकी रिफंड राशि भेज दी जाएगी।

5 thoughts on “Sahara India Refund List 2025: सहारा इंडिया परिवार की रिफंड लिस्ट जारी”

  1. बस हर बार आगया या आजाएगा अभी तक नहीं आया पता नहीं कब आएगा ।

    Reply

Leave a Comment