Asha Sahyogini Bharti 2024: आंगनवाड़ी में बिना परीक्षा की निकली भर्ती, ऐसे आवेदन करें

महिलाओं के लिए आज हमारे पास एक बहुत खुशी की और महत्वपूर्ण खबर है। अब महिलाएं भी सरकारी नौकरी पाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आशा सहयोगिनी भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जो योग्य महिलाएं हैं वे अब अप्लाई कर सकती हैं।

इस प्रकार से इस भर्ती के अंतर्गत महिलाएं अपने गांव में ही रोजगार के अवसर पा सकती हैं। यदि आपको आशा सहयोगिनी के तौर पर काम करना है तो ऐसे में आपको इस भर्ती से जुड़ी हुई सारी विशेष बातें पता होनी चाहिएं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको आशा सहयोगिनी भर्ती से जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। इसलिए आप इस पोस्ट को पढ़कर सारी बातें विस्तार पूर्वक जान जाएंगे जैसे कि आवेदन करने के लिए आयु सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और साथ में आवेदन प्रक्रिया का भी बताएंगें।

Asha Sahyogini Bharti 2024

आशा सहयोगिनी भर्ती के लिए विभागीय अधिसूचना जारी हो चुकी है जिसके बाद से आवेदन की प्रक्रिया 8 मार्च 2024 से आरंभ हो चुकी है। बता दें कि आवेदन देने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2024 है। ऐसे में अगर आप योग्य और इच्छुक महिला है तो आप इस पद के लिए अप्लाई कर सकतीं हैं। दरअसल ग्रामीण क्षेत्रों में आशा सहयोगिनी के काफी पद खाली हैं जिसकी वजह से विभाग द्वारा इस भर्ती को निकाला गया है।

आशा सहयोगिनी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

जो महिलाएं आशा सहयोगिनी पद पर काम करने में इच्छुक हैं और अप्लाई करना चाहतीं हैं तो इसके लिए हम उन्हें आवेदन शुल्क के बारे में बता दें। तो विभाग द्वारा कोई भी आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। इसलिए आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म को निशुल्क जमा कर सकती हैं।

आशा सहयोगिनी भर्ती के लिए आयु सीमा

आशा सहयोगिनी भर्ती के लिए विभाग ने एक आयु सीमा भी निर्धारित की है। बता दें कि इसके लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा अधिकतम आयु 40 साल तक होनी जरूरी है। इस तरह से आयु सीमा में आरक्षित श्रेणी के जो उम्मीदवार हैं उन्हें कुछ सालों की छूट दी जाएगी।

आशा सहयोगिनी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता भी विभाग ने निर्धारित की है जिसे आपको अप्लाई करने से पहले एक बार जांच लेना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि जो महिलाएं किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास कर चुकी हैं केवल वही इसके लिए अप्लाई कर सकतीं हैं। साथ ही आवेदक महिला विवाहित होनी चाहिए क्योंकि यह वैकेंसी सिर्फ शादीशुदा महिलाओं के लिए है।

आशा सहयोगिनी भर्ती की चयन प्रक्रिया

आशा सहयोगिनी पद पर अगर आपको काम करना है तो आपके लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि इसके लिए आपको कोई भी परीक्षा नहीं देनी होगी। इस तरह से इस भर्ती के लिए आपको किसी भी तरह के एग्जाम में शामिल नहीं होना होगा। इसलिए बिना परीक्षा के एक सरकारी नौकरी हासिल करने का यह एक बढ़िया अवसर है।

आशा सहयोगिनी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

आशा सहयोगिनी पद के लिए यदि आपको अप्लाई करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित हम विस्तारपूर्वक पूरा तरीका बता रहे हैं जो इस तरह से है :-

  • सर्वप्रथम आपको बता दें कि यह भर्ती पूरी तरह से ऑफलाइन रखी गई है इसलिए आपको अपना आवेदन पत्र भी ऑफलाइन तरीके से जमा करना होगा।
  • इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करना है जो कि आपको विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।
  • अब आपको इसे एक बार पूरी तरह से पढ़ लेना है जिससे कि आप आशा सहयोगिनी पद से जुड़ी हुई सारी जानकारी हासिल कर सकें।
  • अब आपको रीजन फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है और अगर आप चाहें तो संबंधित ब्लॉक से भी आप इसे जाकर ले सकतीं हैं।
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म को अब आपको पूरा भर लेना है और कोई भी जानकारी अधूरी नहीं छोड़नी है।
  • इसके पश्चात आपको सारे दस्तावेज भी इसमें लगा देने हैं। तो अब आपका आवेदन पत्र पूरी तरह से तैयार हो चुका है जिसे आपको अब एक लिफाफे में डाल देना है।
  • अब नोटिफिकेशन में आपको एक पता दिया गया होगा आपको उस पते पर आखिरी तारीख तक या फिर उससे पहले भेज देना है।
  • तो इन कुछ चरणों का पालन करके आप आशा सहयोगिनी पद के लिए ऑफलाइन मॉड से अपना एप्लीकेशन फॉर्म दे सकतीं हैं।
नोटिफिकेशनClick Here
आवेदन फॉर्मClick Here

गांव में रहने वाली महिलाओं के लिए आशा सहयोगिनी भर्ती एक ऐसी भर्ती है जो उनके लिए रोजगार के मौके लेकर आई है। कई बार गांव की महिलाएं नौकरी करना चाहतीं हैं लेकिन वे अपने गांव से दूर नहीं जाना चाहतीं। तो ऐसे में 10वीं पास महिलाओं के लिए एक सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है जिसे वे अपने गांव में ही रहकर कर सकती हैं। आप यदि योग्यता रखती हैं और इच्छुक हैं तो अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन अवश्य कर दें।

Leave a Comment

Join Telegram