Bihar DElEd Admit Card 2024: बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से डाउनलोड करें

बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड को लेकर एक बहुत बड़ी और अहम खबर आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। बता दें कि बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड आज यानी 23 मार्च 2024 को जारी होने वाला है। बस कुछ ही देर में आपका इंतजार खत्म होने वाला है और फिर आप अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। ‌

बता दें कि जो विद्यार्थी बिहार डीएलएड की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं तो वे एडमिट कार्ड रिलीज होने के बाद उसे डाउनलोड कर पाएंगे। इस प्रवेश पत्र को विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद आपको कुछ विवरण दर्ज कर लेने के पश्चात इसे डाउनलोड करना होगा।

अगर आपको भी बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड का इंतजार है तो हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने डीएलएड प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। तो सारी जानकारी पाने हेतु आपको हमारा यह पोस्ट अंत तक ध्यान के साथ पढ़ना होगा।

Bihar DElEd Admit Card 2024

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी कि बीएसईबी बस कुछ ही देर में बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2024 को रिलीज करने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि आज 23 मार्च 2024 को बस कुछ ही समय बाद इस प्रवेश पत्र को जारी कर दिया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि इस एडमिट कार्ड को सभी इच्छुक परीक्षार्थी बिहार बोर्ड समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दे कि अभी जब डीएलएड एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा तो उसके बाद इसको डाउनलोड करने का लिंक भी सक्रिय हो जाएगा। तो बस परीक्षार्थियों को अब कुछ समय का इंतजार करना होगा।

बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड कहां होगा रिलीज

बिहार में 30 मार्च को डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा होने जा रही है। इसके लिए प्रवेश पत्र बस कुछ ही देर में जारी कर दिया जाएगा। यहां जानकारी के लिए बता दें कि बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसलिए सब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को देख सकते हैं और साथ में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

यहां बता दें कि बीएसईबी ने 22 मार्च 2024 को एक नोटिस जारी किया था जिसके अनुसार इस बात की पुष्टि की गई थी कि 23 मार्च 2024 को परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। तो इसलिए आज किसी भी समय बिहार डीएलएड प्रवेश पत्र को प्रकाशित किया जा सकता है।

बिहार डीएलएड परीक्षा कब है

बिहार में 30 मार्च 2024 को डीएलएड परीक्षा का आयोजन होने वाला है। बता दें कि इस परीक्षा में जो अभ्यर्थी सफल हो जाएंगे उन्हें फिर बिहार राज्य के डीएलएड कॉलेज में एडमिशन दिया जाएगा। यहां बता दें कि पूरे बिहार राज्य में 306 डीएलएड कॉलेज है जिनमें 30 हजार 750 सीटों के लिए परीक्षा होने वाली है।

परंतु इस परीक्षा में 2 लाख से भी ज्यादा छात्र एवं छात्राओं ने भाग लेने के लिए अप्लाई किया है। इस प्रकार से जो उम्मीदवार शिक्षक के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक होते हैं वे इस परीक्षा में शामिल होते हैं।

बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड बस अब कुछ ही समय बाद जारी होने वाला है जिसे डाउनलोड करने के लिए आप इन चरणों का पालन करें :-

  • सर्वप्रथम बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड को जब जारी कर दिया जाएगा तो उसके बाद परीक्षार्थी को चाहिए कि वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब आपको मुख्य पृष्ठ पर ही बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड का एक लिंक दिखाई देगा जिसके ऊपर आप क्लिक कर दें।
  • अब आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स यहां पर दर्ज करनी है जैसे आपका रजिस्ट्रेशन नंबर, आपकी जन्मतिथि इत्यादि भरकर सबमिट कर दें।
  • अब आपके सामने बिहार बोर्ड डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड आ जाएगा और आप अब इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आपको अपने इस प्रवेश पत्र को संभाल कर रखना है क्योंकि यदि आपके पास यह एडमिट कार्ड नहीं होगा तो ऐसे में आपको प्रवेश केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी।

बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का पूरा तरीका हमने आपको बता दिया है। इसलिए आज जब कुछ समय बाद यह प्रवेश पत्र जारी हो जाएगा तो उसके बाद आप इसे विभागीय वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रवेश पत्र को आप संभाल कर रखें क्योंकि जिस दिन आपका एग्जाम होगा उस दिन आपको इसे अपने साथ लेकर जाना होगा। बता दें कि बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड के बगैर आपका एग्जामिनेशन सेंटर के अंदर प्रवेश नहीं हो पाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram