Birth Certificate Apply Online Registration: घर बैठे बनाएं नया जन्म प्रमाण पत्र, यहाँ देखें पूरी जानकारी

बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्य किए जाते है तथा उनके लिए सरकार की तरफ से लाभ दिलाने के लिए कई प्रकार के दस्तावेज भी तैयार किए जाते हैं। इन्हीं दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र भी महत्वपूर्ण हो गया है जिसके तहत बच्चों के जन्म से लेकर पढ़ाई लिखाई एवं विभिन्न कार्यों में इसकी आवश्यकता होती है।

केंद्र सरकार के द्वारा देश के सभी बच्चों के लिए हर कार्य में जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता अनिवार्य रूप से पड़ती है जिसके तहत जन्म प्रमाण पत्र को बच्चों के जन्म के साथ ही जारी कर दिया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने के कई तरीके हैं जिसके तहत अभिभावक अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र अपनी सुविधा अनुसार बनवा सकते हैं।

सरकार के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र को ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यम से तैयार किया जाता है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने की प्रक्रिया को समझाएंगे। जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका बहुत ही आसान है।

Birth Certificate Apply Online Registration

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अन्य संबंधित दस्तावेजों की भी आवश्यकता होती है इसी के साथ आपको ऑनलाइन नियम एवं शर्तों का पालन करना भी आवश्यक होता है। जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका ऑफलाइन मध्य की तुलना में काफी अच्छा है क्योंकि इसे आप घर बैठे भी पूरा कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र का प्रचलन कुछ वर्षों पहले उतना नहीं था परंतु अब बच्चों के अन्य दस्तावेजों के साथ यह भी वेरीफाई करना अनिवार्य हो गया है अन्यथा उनके सरकारी कार्य सफल नहीं किया जा सकेंगे। अगर आप अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने की सोच रहे हैं तो यह लेख आपके लिए काफी सहायक होने वाला है।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक

बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए यूं तो कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज आवश्यक नहीं होते हैं परंतु इसके वेरिफिकेशन के लिए अस्पताल संबंधी प्रमाण पत्र जरूरी होता है। दस्तावेज के रूप में माता-पिता के पहचान पत्र भी चाहिए होते हैं जिसके आधार पर जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई हो पता है। अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों एवं सामग्री से संबंधित जानकारी को अस्पताल केंद्र से भी प्राप्त कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र की महत्वता

जन्म प्रमाण पत्र बच्चों के सभी सरकारी कार्यों के लिए आवश्यक हो गया है तथा इसी जन्म प्रमाण पत्र के आधार बच्चों की नागरिकता समेत अन्य पहचान हो पाती है। अगर बच्चा भविष्य में किसी भी सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करता है तो उसके लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

सरकार के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनवाए जाने का कार्य देश भर में निरंतर रूप से चल रहा है तथा बच्चों का जन्म अस्पताल में होने के साथ ही कर्मचारियों के द्वारा उसका जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है।

जन्म प्रमाण पत्र निश्चित तिथि में बनवाना आवश्यक

केंद्र सरकार के नियम के अनुसार बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र जन्म से 21 दिनों तक बनवाना आवश्यक होता है तथा इन दिनों तक ही जन्म प्रमाण बनवाना मान्य किया जाता है। अगर आप बच्चों के जन्म से 21 दोनों के भीतर किसी भी समय आवेदन करते हैं तो आपके लिए 15 दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीके से उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की सोच रहे हैं तो ऑनलाइन माध्यम आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है। जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले उम्मीदवार को संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जान लेनी चाहिए जो इस लेख में चरणों के माध्यम से दी गई है।

  • जन्म प्रमाण ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको जनरल पब्लिक के ऑप्शन पर साइन अप करना होगा।
  • इसके बाद आपको प्रदर्शित पेज में पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • पंजीकरण के साथ आपको आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा जिसकी सहायता से आपको होम पेज में लॉगिन करना होगा।
  • आपके सामने बर्थ सर्टिफिकेट न्यू रजिस्ट्रेशन का विकल्प आएगा उस पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपके लिए जाने प्रमाण पत्र का एप्लीकेशन फॉर्म मिलेगा जिसमें ऑनलाइन विवरण दर्ज करना होगा।
  • मांगे जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेजों के स्कैन कर और अपलोड कर दें।
  • यह प्रक्रिया पूरी की जाने के बाद सबमिट करें और इसकी रसीद प्राप्त कर ले।
  • रसीद मिल जाने पर संबंधित विभाग में जमा कर दें जिसकी कुछ दिनों बाद ही आपके लिए देने प्रमाण पत्र मिल जाएगा।

ऑनलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन करना बेहद आसान हो गया है तथा दी गई प्रक्रिया के माध्यम से सभी व्यक्ति बिना किसी परेशानी का सामना किया अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। आपका जन्म प्रमाण पत्र तैयार किए जाने के बाद ऑनलाइन मोड़ के साथ-साथ नजदीकी डाक विभाग में ऑफलाइन भी उपलब्ध कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram