जैसा कि आपको पता है कि मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी। अतः इसी का विस्तार करके लाडली बहना आवास योजना का संचालन करने का एलान किया गया था, जिसके अंतर्गत अब प्रदेश की महिलाओं के नाम पर पक्के मकान बनाए जाने का प्रावधान है।
बता दे लाडली बहना आवास योजना की अवेदम प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है, अब महिलाओं को यह प्रतीक्षा है कि कब तक उन्हे घर बनाने के लिए सहायता राशि दी जानी प्रारंभ हो जायेगी। लेकिन आवेदक महिलाओं के लिए यह भी जानना आवश्यक है कि लाभार्थी सूची में किन किन का नाम दर्ज है। यहां पर इसी लाभार्थी सूची को चेक करने की प्रक्रिया सांझा की गई है।
Contents
Ladli Behna Awas Yojana 1st List
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची जारी की जा चुकी है। जिसमे उन महिलाओं का नाम दर्ज किया गया है, जिन्हे सरकार के द्वारा पक्का मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रूपए प्रदान किए जायेंगे। तो यदि आपने भी लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत आवेदन किया है तो ऐसे में आपको लाभार्थी सूची जांचने की अवश्यकता है।
लाभार्थी सूची जांचने से पहले आप योजना से सबंधित निर्धारित पात्रता मापदंडों की जानकारी जान लेना चाहिए, तो यहां आप हमने योजना के अंतर्गत निर्धारित पात्रता मानदंडों की जानकारी सांझा की गई है। अतः लेख को पढ़ने के बाद आप सूची देखने से पहले ही यह अनुमान लगा पाएंगी, कि आपको योजना से लाभान्वित किया जाएगा या नही। ऐसे में आपको यह लेख ध्यानपूर्वक अंत तक अवश्य पढ़ना चाहिए।
लाडली बहना आवास योजना के लिए पात्रता
नीचे हमने इस योजना के अंतर्गत निर्धारित पात्रता मानदंडों की जानकारी का उल्लेख किया गया है जिसे पूरा करने वाली महिलाओं को ही घर बनाने के लिए सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- सबसे पहले तो लाडली बहना आवास योजना का लाभ सिर्फ लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को ही दिया जाने का प्रावधान निर्धारित किया गया है।
- योजना के अंतर्गत लाभार्थी सूची के उन महिलाओं का नाम बिलकुल भी शामिल नहीं किया गया है, जिनका पहले से पक्का मकान बन चुका है या फिर महिला के परिवार ने पहले से ही किसी अंत आवास योजना का लाभ लिया हो।
- आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए, वही अगर महिला के परिवार का सदस्य आयकरदाता पाया जाता है तो उन्हे योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
- इसके अलावा आवेदक महिला को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है, तभी उसे योजना के अंतर्गत लाभ दिया जायेगा।
- वही महिला के परिवार के पास 2.5 एकड़ से अधिक जमीन नहीं होनी चाहिए। वही 2.5 लाख से कम की वार्षिक आय होना चाहिए।
- वही विकलांग या विधवा होने की स्थिति होने पर आवेदक महिला को योजना का लाभ देने के लिए विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
लाडली बहना आवास योजना के लाभ
- जैसा कि आपको पता है कि इस योजना के अंतर्गत आवेदक महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए सहायता राशि प्रदान की जायेगी, बता दे लाभार्थी सूची में शामिल होने वाली सभी पत्र महिलाओं को घर बनाने के लिए 1.20 लाख रूपये दिए जायेंगे।
- योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं के खाते में एकमुश्त राशि न देकर दो किश्तों में हस्तांतरित की जायेगी। बता दे पहली किश्त के रूप में 25 हजार रुपए दिए जाएंगे, फिर दूसरी 95 हजार रूपये की राशि का भुगतान दूसरी किश्त के रूप प्रदान किया जायेगा।
- बता दे सरकार की इस सहायता राशि को लेने के लिए महिलाओं की किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की अवश्यकता नही पड़ती है, बल्कि सहायता राशि सीधे उनके खाते में प्राप्त हो जायेगी।
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके लाभार्थी सूची को देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि किन-किन महिलाओं को आवास हेतु सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- सबसे पहले आपको अपने क्रोम ब्राउजर पर लाडली बहन आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट को खोलना है।
- अधिकारी वेबसाइट पर आ जाने के पश्चात आपको वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर ही दिखाई दे रहे बेनिफिशियरी लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करना है।
- फिर इसके बाद अगले पृष्ठ पर आपसे कुछ जानकारी पूछी जायेगी, जैसे आपके जिले का नाम, ब्लॉक का नाम तथा ग्राम पंचायत का नाम आदि।
- अपनी सभी जानकारी का चयन करने के बाद सर्च विकल्प पर क्लिक कर दे।
- क्लिक करते ही आपके सामने लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची प्रदर्शित हो जायेगी।
- अब आप लाभार्थी सूची में अपना नाम देखकर यह जान पाएगी, कि आपको योजना से लाभान्वित किया जा रहा है या नही।
Ladle bhana