Ladli Behna Yojana 12th Kist: लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त तिथि जारी, यहाँ से चेक करें

लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश की करोड़ों गरीब महिलाओं को इस योजना के माध्यम से 1250 रुपए हर महीने प्रदान किए जाते हैं।

अभी तक लाडली बहना योजना के तहत 11 किस्त मध्य प्रदेश की बहनों को दी जा चुकी हैं और इसी वजह से अब सबको 12वीं किस्त के आने की प्रतीक्षा है। तो अब हम आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की ‌राज्य सरकार ने इस बारे में भी जानकारी दी है कि कब तक अगली किस्त रिलीज की जाएगी। ‌

यदि आपको लाडली बहना योजना 12वीं किस्त के बारे में सारी डिटेल चाहिए तो इसके लिए हमारा यह आर्टिकल आपको पूरा पढ़ना होगा। इस आर्टिकल में हम 12वीं किस्त से जुड़ी हुई सारी जानकारी आपको देने वाले हैं जो आपके लिए काफी ज्यादा उपयोगी रहेगी।

Ladli Behna Yojana 12th Kist

सर्वप्रथम आपको बता दें की लाडली बहना योजना को मध्य प्रदेश की राज्य सरकार के द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने सरकार 1250 रुपए की राशि देती है। इस प्रकार से राज्य सरकार गरीब महिलाओं को राशि देकर सुनिश्चित करती है कि महिलाएं अपनी छोटी-मोटी ज़रूरतें पूरी कर सकें

यहां आपको बता दें कि इस योजना की 11 किस्तों का लाभ तो महिलाओं को सीधे बैंक अकाउंट में दिया जा चुका है। पर अब महिलाएं बेसब्री से 12वीं किस्त के आने की राह देख रही हैं।

लाडली बहना योजना 12वीं किस्त की डेट

लाडली बहना योजना 12वीं किस्त का अगर आपको इंतजार है तो हम आपको बता दें कि इसके लिए मध्य प्रदेश की सरकार ने किस्त जारी करने की डेट के बारे में ऐलान किया है। यहां आपको जानकारी दे दें कि एमपी सरकार ने घोषणा की है कि 10 मई को सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में 12वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।

बताते चलें कि आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री यादव ने इस बारे में घोषणा की है जिसकी वजह से सभी महिलाएं काफी ज्यादा खुश हैं। दरअसल योजना की किस्त का महिलाएं हर महीने बेचैनी के साथ इंतजार करती है क्योंकि इस इंस्टॉलमेंट के ऊपर राज्य की बहनों के कुछ खर्च पूरे हो जाते हैं।

लाडली बहना योजना 12वीं किस्त ऑनलाइन चेक

मध्य प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर महीने वित्तीय सहायता दी जाती है। इसीलिए लाडली बहना योजना के माध्यम से प्रतिमाह 1250 रुपए जरूरतमंद महिलाओं को प्रदान किए जाते हैं। बताते चलें कि यदि आपको किस्त के जारी होने के बाद अपना स्टेटस जानना है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि अपने घर से ही आप अपने मोबाइल या फिर लैपटॉप पर अपने पेमेंट के स्टेटस को देख सकते हैं।

लाडली बहना योजना 12वीं किस्त का लाभ किसे दिया जाएगा

लाडली बहना योजना 12वीं किस्त का लाभ केवल ऐसी महिलाओं को दिया जाएगा जो मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी हैं। इसके अलावा अनिवार्य है कि महिला ने योजना का फायदा उठाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन भी करवाया हो। ‌इस योजना का लाभ केवल विवाहित महिलाओं को दिया जाता है।

ऐसी महिलाएं जो विधवा है, तलाकशुदा हैं तो वे भी इस योजना के माध्यम से 12वीं किस्त का लाभ लेने के लिए योग्यता रखती हैं। इसके अलावा महिला के परिवार में किसी भी सदस्य के पास सरकारी नौकरी ना हो और साथ ही पूरे परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त कैसे चेक करे?

लाडली बहना योजना की 11वीं किस्त के बाद अगर आपको 12वीं किस्त के रिलीज होने का इंतजार है तो अभी आपको कुछ दिन का और इंतजार करना होगा। 10 मई को किस्त आपके बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी इसके बाद आप इसे निम्नलिखित तरीके से चेक कर पाएंगे :-

  • सर्वप्रथम आपको लाडली बहना योजना 12वीं किस्त को चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब यहां पर होम पेज पर आपको लाडली बहना योजना स्टेटस का लिंक ढूंढना होगा और फिर इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के पश्चात आपको फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करनी है।
  • जब आप लॉगिन हो जाएं तो फिर आपको अपने प्रोफाइल में जाकर पेमेंट स्टेटस के विकल्प को दबाना है।
  • विकल्प दबाते ही आपकी नजरों के सामने अभी तक रिलीज की गई सब किस्तों की स्थिति प्रदर्शित होकर आ जाएगी जिसे आप चेक कर सकते हैं।
  • जब आपको 12वीं किस्त का वित्तीय लाभ बैंक में स्थानांतरित कर दिया जाएगा तो इसके पश्चात आप इसका स्टेटस भी वेबसाइट पर अपडेट होने के बाद देख पाएंगे।

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको जानकारी उपलब्ध कराई लाडली बहना योजना 12वीं किस्त के बारे में। जैसा कि आपको हमने बताया कि 10 मई 2024 को 12वीं किस्त का लाभ सभी लाभार्थी महिलाओं को मिल जाएगा। इसके बाद आप अपने किस्त के स्टेटस को भी ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। 12वीं किस्त के स्टेटस को जानने की पूरी प्रक्रिया हमने आपको बता दी है। इसलिए आपको अपनी किस्त की स्थिति आसानी से पता चल जाएगी।

Leave a Comment

Join Telegram