LPG Gas New Price 2024: आ गई बड़ी खुशखबरी, सस्ता हो गया गैस सिलेंडर यहाँ देखें नए रेट

आए दिन हमे एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है। कभी कम तो कभी ज्यादा। ठीक इसी प्रकार मार्च महीने में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि की गई थी। आपको बता दे पिछले महीने में 19 किलो की गैस सिलेंडर में 25 रूपए की तेजी देखी गई थी जिसके बाद वह 1795 के दाम में मिलने लगी।

लेकिन अब अप्रेल माह में दामों में कटौती कर दी गई है। तो यदि आप भी एक एलपीजी उपभोक्ता है एफ आपके लिए यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि इस माह एलपीजी गैस के दामों में कमी के पश्चात नए रेट क्या है। इसीलिए हमने यहां पर एलपीजी गैस के नए दामों की जानकारी प्रस्तुत की है। ऐसे में आप लेख को अंत तक पूरा अवश्य पढ़े।

LPG Gas New Price 2024

बढ़ती महंगाई के कारण एलपीजी गैस में हर कभी वृद्धि देखने की मिलती है। बता दे एक समय था जब एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम 400 रूपए के करीब है लेकिन अब 2014 के बाद 10 सालो में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में दोगुना से भी अधिक देखने को मिली, जिसका प्रमुख करना महंगाई है। लेकिन आपको बता दे इस माह में गैस सिलेंडर के दामों में कमी देखने को मिली।

मार्च में वृद्धि के बाद अगले महीने यानी इस अप्रैल माह में सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कमी करके उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की है। क्योंकि एलपीजी गैस सिलेंडर व्यवसायों के साथ साथ घरेलू उपयोगिता भी है। बता दे दोनो अलग अलग मात्रा तथा कीमत के आधार पर मिलते है। यहां पर अप्रेल माह में कमी की गई कीमतों की जानकारी प्रस्तुत की गई है।

घरेलू सिलेंडर में कमी

केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कमी करके देश की महिलाओं को महिला दिवस के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। बता दे कुछ महीनो पहले 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रूपए तक की कटौती की गई थी। जिसके बाद किसी भी प्रकार का बदलाब देखने की नही मिला।

लेकिन आपको बता दे कि हाल ही में इस अप्रैल माह में उपभोक्ताओं का राहत प्रदान करते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रूपए की कमी की है। बता दे पहले इस सिलेंडर की कीमत 850 रूपए के करीब थी लेकिन इस महीने कमी के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 800 रूपए है। वही आपको बता दे कि गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी में भी वृद्धि देखने को मिली।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम

अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के बारे में जान लेते है, लोकसभा चुनाव के चलते सरकार ने कमर्शियल गैस पर भी उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की है। आपको बता दे कि देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेण्डर के दाम में 30.50 रूपये की कटौती की गई है। जिसके बाद इसका दाम 1764.50 हो गया है।

वही कोलकाता में कमर्शियल गैस की नई कीमत 1879 रूपए हो गई है बता दे इसमें 32 रूपए की कमी की गई है। इसके अलावा मुंबई शहर में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी हुई है, जिसके अंतर्गत 31.50 रूपए की कमी के साथ 1717.50 रूपए तक पहुंच गई है। इसके साथ ही चेन्नई में भी 30.50 रूपए की कमी की है जिसके बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम में 1930 रूपए निर्धारित की गई है।

आपको जानकारी के लिए बता दे कि गैस सिलेंडर के नए दामों को 1 अप्रैल से लागू किए जा चुके है, यह जानकारी हमे IOCL की वेबसाइट से प्राप्त हुई है। अब यह जान लेते है कि इससे पहले गैस सिलेंडर की कीमत क्या थी तो आपको बता दे कि दिल्ली में 1795 रूपये, कोलकाता में 1911 रूपए, मुंबई में 1749 रुपए तथा चेन्नई में 1960.50 रूपए थी।

बड़े शहरों में घरेलू एलपीजी की नई कीमतें

आपने सम्पूर्ण देश के चुनिंदा राज्यो में लागू किए गए घरेलू एलपीजी गैस की नई कीमतों की जानकारी तो जान ली है। लेकिन अब आपको बड़े बड़े शहरों की घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों के बारे में जान लेना चाहिए।

बता दे दिल्ली शहर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम कम होकर 803 हो गया है। वही 829 रूपये के दाम पर कोलकता में, मुंबई शहर में 802.50 रूपए के दाम पर तथा 818.50 रुपए की कीमत पर चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर मिल रहा है।

देश की आम जनता को पिछले 6 महीने में महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए सरकार ने एलपीजी गैस में 2 बार कमी की है। बता दे रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर में 200 रूपए की कमी की था। वही अब इस महीने भी सिलेंडर में कमी करने की घोषणा की है।

बढ़ती महंगाई से देश की आम जनता काफी निराशा मिली है, तो इसी को ध्यान में रखते हुए जनता को राहत प्रदान करने के लिए सरकार ने इस महीने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कमी कर दी है। आखिर कितने रूपए की कमी की गई है इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी हमे आज के इस लेख में जानने को मिली। यहां पर घरेलू तथा कमर्शियल दोनो गैस सिलेंडर के बारे में जानकारी प्रस्तुत की गई है।

Leave a Comment

Join Telegram