Police Constable Bharti 2024: 10 पास के लिए कांस्टेबल के पदों पर नई भर्ती, 21 हजार मिलेगी सैलरी

पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती के लिए 4000 से भी अधिक वैकेंसी निकालीं गई हैं। जो भी युवा सरकारी नौकरी करना चाहते हैं और वह भी पुलिस विभाग में, तो उनके लिए यह एक बहुत अच्छी खबर है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यदि आपको झारखंड पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर काम करना है तो आप अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन दे सकते हैं।

सभी उम्मीदवारों को इस पद पर नौकरी तभी मिलेगी जब वे झारखंड कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा यानी जेसीसीई में सफल होंगे। यदि आप झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती से संबंधित सारी जानकारी विस्तार से जानना चाहते हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। ‌आपको हम बताएंगे कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है, आवेदन करने की आखिरी तिथि क्या है, अनिवार्य पात्रता एवं शैक्षिक योग्यता जैसी बहुत सारी जानकारी देंगें।

Police Constable Bharti 2024

कर्मचारी चयन आयोग ने 4919 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बंपर भर्ती के लिए जो आवेदन प्रक्रिया है वह 15 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएगी। वहीं आवेदन करने की जो अंतिम तिथि है वह विभाग ने 14 फरवरी 2024 रखी है। आवेदन की प्रक्रिया झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने ऑनलाइन मोड में रखी है इसलिए आप घर बैठे आवेदन दे सकते हैं। ‌ साथ ही आपको बता दें कि इसके लिए विभाग द्वारा रेगुलर के लिए 3799 पद निकाले हैं। साथ ही बैकलॉग रिक्ति के जो पद हैं वे 1120 हैं।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु शैक्षणिक योग्यता

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जरूरी है कि सभी इच्छुक उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से या फिर संस्थान से दसवीं कक्षा अवश्य पास की हो। इसके अलावा अगर किसी कैंडिडेट ने 12वीं कक्षा पास की है या फिर स्नातक किया है तो वे भी झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं। ‌लेकिन अगर किसी उम्मीदवार की आयु 25 साल से ज्यादा होगी तो तब वे आवेदन नहीं दे सकते।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवश्यक आयु सीमा

जो भी व्यक्ति झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए उनकी न्यूनतम आयु 18 साल तक होना आवश्यक है। वहीं आवेदक की अधिकतम आयु 25 साल तक निर्धारित की गई है। पर विभाग ने उन लोगों के लिए आयु सीमा में सरकार के निर्देश अनुसार छूट दी है जो किसी आरक्षित वर्ग से संबंध रखते हैं।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क/ चयन प्रक्रिया

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए विभाग ने जनरल कैटेगरी के लिए 100 रूपए का आवेदन शुल्क रखा है। जो लोग अनुसूचित जनजाति या फिर अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं उन्हें आवेदन फीस 50 रूपए देनी होगी।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सभी इच्छुक उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। यह चयन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित करवाई जाती है जिसके अंतर्गत सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षण और शारीरिक माप परीक्षण के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया जाता है। इसके बाद फिर मेडिकल जांच होती है और सबसे आखिर में यानी तीसरे चरण में लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जाती है। इस प्रकार से जो भी उम्मीदवार इन तीनों चरणों में पास हो जाते हैं उन्हें फिर झारखंड कांस्टेबल के पद पर नौकरी मिल जाती है।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

अगर आप झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु पात्रता रखते हैं और आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें :-

  • सबसे पहले आपको झारखंड कांस्टेबल रिक्रूटमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ‌
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए “ऑनलाइन आवेदन करें” का लिंक दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन होकर आ जाएगा जिसमें आपको सारी पूछी गई जानकारी सही-सही से दर्ज करनी है।
  • जब आपका एप्लीकेशन फॉर्म भर जाए तो एक बार उसे चेक अवश्य कर लें और अगर कहीं पर कुछ सुधार करना है तो उसे कर दें।
  • आवेदन फार्म जब आपका सही से भर जाए तो उसके बाद आपको कुछ डाक्यूमेंट्स भी अपलोड करने हैं और सबसे अंत में आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अब आप भविष्य में इस्तेमाल के लिए अपने इस आवेदन फार्म को डाउनलोड करके उसका एक प्रिंट अपने पास निकाल कर अवश्य रख लें।

Police Constable Recruitment Notification: Click Here

इस लेख में आज हमने आपको बताया झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के बारे में। हमने आपको जानकारी दी कि झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क आपको कितना देना पड़ेगा। इसके अलावा हमने आपको बताया कि इसके लिए विभाग ने आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता कितनी रखी है। साथ ही साथ हमने आपको यह जानकारी भी दी कि झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया क्या है।

16 thoughts on “Police Constable Bharti 2024: 10 पास के लिए कांस्टेबल के पदों पर नई भर्ती, 21 हजार मिलेगी सैलरी”

Leave a Comment

Join Telegram