Republic Day Cash Prize: गणतंत्र दिवस पर सरकार दे रही 25 हजार रुपए, रजिस्ट्रेशन करने का आखिरी मौका

Republic Day Cash Prize: इन दिनों रिपब्लिक डे कैश प्राइस को लेकर अनेक चर्चाए चल रही है। वहीं अगर आप तक अभी तक रिपब्लिक डे कैश प्राइस की जानकारी नहीं पहुंची है, तो आपको भी जरूर रिपब्लिक डे कैश प्राइस से जुड़ी जानकारी जाननी चाहिए। केंद्र सरकार ने इस बार गणतंत्र दिवस पर नागरिकों के लिए क्विज प्रतियोगिता रखी है, जिसमें भाग लेने वाले उम्मीदवार को ₹25000 की राशि प्रदान की जाएगी।

रक्षा मंत्रालय के द्वारा क्विज प्रतियोगिता को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन के अनुसार रिपब्लिक डे क्विज में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 5 जनवरी 2024 से शुरू कर दी गई है जो की 20 जनवरी 2024 तक चलेगी। यानी की रजिस्ट्रेशन के लिए भी अब आपके पास अधिक समय नहीं बचा है तो आपको 20 तारीख से पहले पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है। क्विज प्रतियोगिता अभी चालू है।

Republic Day Cash Prize

इस बार भारत सरकार के द्वारा भारत में लोकतंत्र की मातृका विषय पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखी गई है इस प्रतियोगिता के अंतर्गत क्विज में कुल 20 प्रश्न पूछे जा रहें हैं इन 20 प्रश्नों का उत्तर भाग लेने वाले प्रतियोगियों को 5 मिनट के अंतर्गत देना होगा। 10 प्रतियोगियों को इस प्रतियोगिता के चलते पुरस्कार दिया जाएगा तथा साथ ही अन्य सभी प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

अनेक नागरिकों के इस ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है तथा वहीं वर्तमान समय में भी अनेक नागरिक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं और 20 प्रश्नों का उत्तर दे रहे हैं। ऐसे में आप संपूर्ण जानकारी को जानकर इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए अवश्य अपना रजिस्ट्रेशन करें आगे आपको रजिस्ट्रेशन से संबंधित संपूर्ण जानकारी मिलेगी।

Republic Day Quiz के पुरस्कार

ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के चलते 10 प्रतियोगियों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार ₹25000 रखा गया है। दूसरा पुरस्कार ₹15000 रखा गया है। वहीं तीसरा पुरस्कार ₹10000 रखा गया है। सांत्वना पुरस्कार ( सात ) प्रत्येक 5000 रखा गया है। इस राशि पुरस्कार के अतिरिक्त प्रतियोगिता के अंतर्गत जितने भी उम्मीदवार भाग लेंगे उन सभी को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। आप चाहे तो सर्टिफिकेट का प्रिंटआउट भी निकलवा सकेंगे।

रिपब्लिक डे क्विज के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

जो भी नागरिक क्विज में भाग लेना चाहते हैं उन्हें नीचे बताई जाने वाली स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करना है। रिपब्लिक डे क्विज के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है :-

  • इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब लॉगिन टू प्ले क्विज वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज कर देना है और आने वाले ओटीपी को दर्ज कर देना है।
  • अब नाम, ईमेल आईडी, डेट ऑफ बर्थ आदि जानकारी दर्ज तथा सेलेक्ट कर लेनी है। और फिर क्रिएट अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कंप्लीट हो जाने के बाद आपके नंबर पर पासवर्ड आएंगे।
  • अब मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करके पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
  • अब आपके सामने क्विज स्टार्ट करने का ऑप्शन रहेगा तो उस पर क्लिक करके आप क्विज स्टार्ट कर सकेंगे।
  • क्विज केवल 5 मिनट तक चलेंगे और 5 मिनट में आपको 20 प्रश्नों का उत्तर देना है।
  • 5 मिनट जैसे ही पूरे होंगे उसके बाद में आप रिपब्लिक डे क्विज सर्टिफिकेट को अपने डिवाइस में डाउनलोड कर सकेंगे तथा उसका प्रिंटआउट निकलवा सकेंगे।

जब आप क्विज स्टार्ट करने वाले ऑप्शन तक पहुंच जाएंगे तो उसके बाद उसी पेज पर नीचे आपको टर्म्स एंड कंडीशन देखने को मिलेगी तो टर्म्स एंड कंडीशन को आपको ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है और जैसे ही आप क्विज को स्टार्ट करेंगे 5 मिनट में क्विज बंद हो जाएगी।

Leave a Comment

Join Telegram