SSC GD Cut Off: इतने नंबर है तो सिलेक्शन पक्का, यहाँ देखें कट ऑफ

प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली इस वर्ष की एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। बता दे 20 फरवरी से 30 मार्च तक एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन कई पालियों में किया गया था। परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद अभ्यर्थियों को अब कटऑफ अंक की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।

यदि आप इस एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो इससे पहले आपको इसके कट ऑफ अंक की जानकारी जान लेनी चाहिए, जो कि आज के इस लेख में सांझा की गई है। क्योंकि भर्ती के अंतर्गत मेरिट सूची जारी की जायेगी जिसमे कटऑफ अंक से ज्यादा अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को ही अगले चरण के लिए चयनित किया जायेगा। सम्पूर्ण जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़े।

SSC GD Cut Off

आपको जानकारी के लिए बता दे कि कटऑफ मार्क्स हर साल अलग अलग निर्धारित किए जाते है। क्योंकि हर साल परीक्षा का कठिनाई स्तर तथा शामिल होने वाले विद्यार्थियो की संख्या में बदलाब देखने को मिलता है। यही कारण है कि हर साल अलग अलग कटऑफ अंक के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। बता दे मेरिट सूची में जिस अभ्यर्थी के नंबर सबसे कम पाए जाते है।

तो उसी नंबर को कटऑफ अंक के रूप में संबोधित किया जाता है। अगर आप जानना चाहते है कि आखिर इस साल कितने अंक लाने पर आपको अगले चरण यानी फिजिकल परीक्षा के लिए मान्य किया जायेगा। तो आपको बता दे की फाइनल कटऑफ की जानकारी मेरिट सूची जारी होने के बाद ही जानने को मिलेगी। फिलहाल यहां पर हम आपको संभावित कटऑफ अंक की जानकारी देने जा रहे है। ऐसे में आपको यह लेख अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा अवश्य पढ़ना चाहिए।

एसएससी जीडी कट ऑफ मार्क्स

जैसा कि आपको पता है कि एसएससी जीडी परीक्षा का पिछले साल के मुकाबले इस साल अलग कटऑफ अंक देखने को मिलेगा। हालांकि फाइनल कटऑफ की जानकारी मेरिट सूची जारी होने के बाद ही जानने को मिलती है। अतः परिणाम जारी होने से पहले कोई भी फाइनल कटऑफ की जानकारी नहीं दे सकता है। लेकिन हम यहां पर आपको अनुमानित तौर पर क्या कटऑफ अंक रहने वाला है, इसकी जानकारी देने जा रहे है।

CategoryCut Off Marks
EWS135-145
SC130-140
ST120-130
ESM71-81
OBC137-147
UR (General)140-150

निम्नलिखित संभावित कटऑफ फाइनल कटऑफ अंक से मिलता जुलता ही देखने को मिलने वाला है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि कटऑफ कम होने वाला है या ज्यादा, यह इस पर निर्भर करेगा कि प्रश्न पत्र के प्रश्न कितने सरल व कठिन पीछे गए है। यहां पर हमने जिन संभावित कटऑफ की जानकारी प्रस्तुत की है वह सभी आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए बताई हुई है। नीचे आप सभी जाति वर्ग व श्रेणी के लिए संभावित कटऑफ देख सकते है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल हेतु न्यूनतम योग्यता अंक

जो भी अभ्यर्थी सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं। वे ही कटऑफ अंक यानी मेरिट सूची में शामिल होने की प्रतियोगिता में हिस्सा ले पाएंगे। अतः निर्धारित योग्यता अंक से अधिक अंक लाने वाले अभ्यर्थी को ही इस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण किया जायेगा।

यदि आप सामान्य वर्ग से के अंतर्गत आते है तो इस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए आपको 35 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। वही अन्य आरक्षित वर्षों अभ्यर्थियों के लिए 33 फीसदी न्यूनतम योग्यता अंक के रूप में निर्धारित किया गया है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट

आपने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के संभावित कट ऑफ अंकों की जानकारी जान ली है तो ऐसे में जाहिर है कि आप परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि के बारे में जानने को बेकरार होंगे। क्योंकि संभावित कटऑफ अंक के बाद जिनके अंक उस अंक से अधिक आए है।

तो उन्हे अपने क्वालिफाइड होने की खबर जानने की बेसब्री से उत्सुकता होगी। आपको बता दे कि प्राप्त सूत्रों की जानकारी के मुताबिक 15 मई तो एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जायेगा।

एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • मेरिट सूची जारी होने के बाद आप कटऑफ अंक भी जान सकते है तो ऐसे में मेरिट सूची यानी परीक्षा परिणाम देखने के लिए सर्वप्रथम आपको कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाने के पश्चात इसके मुख्यपृष्ठ पर रिजल्ट टेब पर आपको एसएससी जीडी कांस्टेबल मेरिट सूची नमक लिंक दिखाई देगी तो उस पर आपको क्लिक कर लेना होगा।
  • क्लिक करते ही आपको एक नवीन पेज पर पहुंचा दिया जाएगा जहां पर आपको अपना रोल नंबर तथा जन्म तिथि की जानकारी दर्ज करनी है।
  • कैप्चा कोड दर्ज करने के पश्चात सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे तो परीक्षा परिणाम आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram