UP Anganwadi Bharti 2024: हजारो पदों पर बिना परीक्षा की भर्ती, आज से फॉर्म भरना शुरू

उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती के लिए जो उम्मीदवार राह देख रहे हैं तो अब उनका इंतजार खत्म होता है। जानकारी के लिए बता दें कि बाल विकास सेवा परीक्षा पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश ने यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार 23000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती की जाने वाली है।

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के तहत बंपर पदों पर भर्ती की जाएगी इसके लिए सभी योग्य उम्मीदवार महिलाएं आवेदन देने के लिए पात्र हैं। इसलिए आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण डिटेल जान लेनी चाहिए ताकि आपको अप्लाई करते वक्त कोई समस्या ना हो।

इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम आपको यूपी आंगनवाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन का विवरण विस्तार से बताएंगे। हम आपको जानकारी देंगें कि अप्लाई करने के लिए पात्रता, आवेदक की अधिकतम आयु सीमा और कुल रिक्तियां कितनी हैं।

UP Anganwadi Bharti 2024

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन आ गया है। जो महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य की निवासी हैं और जो सामाजिक क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखती हैं तो उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती के लिए आवेदन की जो प्रक्रिया है वह 13 मार्च 2024 से आरंभ कर दी गई है।

इच्छुक और पात्रता रखने वाली महिलाएं ऑनलाइन तरीके से अप्लाई कर सकतीं हैं। बता दें कि 23753 पदों के लिए इस भर्ती को आयोजित करवाया जाएगा। इस प्रकार से यह एक बंपर भर्ती है जिसके अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। ‌

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

आप उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन देने की इच्छा रखती है तो ऐसे में आपको आवेदन शुल्क के बारे में भी पूरी जानकारी होनी चाहिए। ‌यहां आपको हम बता दें कि इसके लिए किसी भी आवेदक महिला को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है। इसलिए सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए यूपी आंगनवाड़ी भर्ती की फार्म जमा करने की प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए अनिवार्य पात्रता

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती के पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन आया है। ऐसे में अगर आप एक महिला हैं और उत्तर प्रदेश राज्य में रहती हैं तो आप आवेदन दे सकती हैं। इसके अलावा आवेदक महिला जो यूपी के ग्रामीण क्षेत्र या शहरी क्षेत्र में रहती हैं वे इस नौकरी के लिए आवेदन देने के लिए पात्रता रखती हैं।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अनिवार्य है कि महिला ने 12वीं कक्षा पास की हो। बता दें कि महिला ने 12वीं कक्षा अनिवार्य तौर पर किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ही उत्तीर्ण की हो। अगर किसी में महिला में विभाग द्वारा निर्धारित शैक्षिक योग्यता कम है तो तब वह आवेदन देने के लिए और नौकरी करने के लिए योग्यता नहीं रखती।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए राज्य की जो महिलाएं अपना आवेदन देने की इच्छुक है तो अनिवार्य है कि वे इसके लिए शैक्षिक योग्यता भी रखती हों। बता दें कि इस के अंतर्गत आवेदन देने की न्यूनतम आयु 18 साल तक रखी गई है और अधिकतम आयु 35 साल तक रखी गई है। ‌लेकिन जो महिलाएं किसी आरक्षित वर्ग की हैं तो उन्हें आयु सीमा में सरकार की तरफ से छूट मिलेगी।

आंगनवाड़ी भर्ती की चयन प्रक्रिया

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए जो महिलाएं नौकरी पाने में रुचि रखती है तो उन्हें बता दें कि इसके लिए कोई भी परीक्षा नहीं ली जाएगी। दरअसल यह भर्ती पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर ही करवाई जाएगी। इसके अंतर्गत सभी उम्मीदवार महिलाओं का सिलेक्शन उनकी 12वीं कक्षा की परीक्षा में हासिल किए गए अंकों पर होगा।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप एक महिला हैं और उत्तर प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी हैं तो ऐसे में आपको इस भर्ती के लिए आवेदन कर देना चाहिए। अप्लाई करने के लिए आपको निम्नलिखित कुछ चरणों का सही से पालन करना है :-

  • सबसे पहले आपको संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है क्योंकि आप वहां से ही अपना एप्लीकेशन फॉर्म दे सकते हैं। इसके लिए आपको पर जाना है।
  • वेबसाइट का जो मुख्य पेज है वहां पर आपको आंगनवाड़ी भर्ती के लिए रजिस्टर वाला बटन ढूंढ कर उसके ऊपर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप रजिस्टर के ऊपर क्लिक करते हैं तो उसके पश्चात आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ऐड्रेस और साथ में सभी जरूरी विवरण दर्ज करना है।
  • अब आपका पंजीकरण हो गया है आपको इसके बाद अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है। ‌
  • फिर इसके पश्चात आपको आवेदन पत्र का एक विकल्प मिलेगा आपको उसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • यहां पर अब आपको अपना सारा जरूरी विवरण दर्ज करना है जैसे कि आपकी शैक्षिक योग्यता कितनी है, अनुभव कितना है, जाति कौन सी है इत्यादि।
  • अब अगले चरण में आपको अपने दस्तावेज अपलोड कर देने हैं। इसके लिए आपको शैक्षिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन जमा कर देने के लिए आवेदन पत्र जमा करें वाला बटन दबा देना है।

UP Anganwadi Bharti 2024 Apply

नोटिफिकेशनClick Here
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए जिलेवार भर्ती की जा रही है और इसलिए आपको अपने जिले के अनुसार ही अप्लाई करना है। सबसे बड़ी बात यह है कि आपको ना तो इसके लिए कोई लिखित परीक्षा देनी होगी और ना ही आवेदन शुल्क ही देना पड़ेगा। ऐसे में एक सरकारी नौकरी वह भी सामाजिक क्षेत्र में हासिल करना बहुत बड़ी उपलब्धि वाली बात है।

3 thoughts on “UP Anganwadi Bharti 2024: हजारो पदों पर बिना परीक्षा की भर्ती, आज से फॉर्म भरना शुरू”

Leave a Comment

Join Telegram