UP Police Constable Expected Cut Off: इस बार कितने नंबर में होगा सिलेक्शन, यहाँ देखें कट ऑफ

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का परीक्षा पूरे उत्तर प्रदेश में जोरो से चल रही है आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से 60000 से भी अधिक यूपी पुलिस कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे जिनमें देशभर से करीब 60 लाख आवेदन आए थे। भारी संख्या में उम्मीदवार होने के कारण परीक्षा सफल करवाना काफी मुश्किल साबित हो रहा है।

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 दिसंबर 2023 से 16 दिसंबर 2024 तक रखी गई थी आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन आधारित थी। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन किए थे उनका परीक्षा 17 फरवरी 2024 से लेकर के 18 फरवरी 2024 तक विभिन्न पालियों में आयोजित करवाई जा रही है।

ऐसे में जो अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में शामिल हो चुके हैं वे अब यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का कट ऑफ मार्क्स के बारे में जानना चाहते हैं कि इस परीक्षा को पास करने के लिए उन्हें कितना मार्क्स लाना होगा तो हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का कट ऑफ मार्क जारी नहीं की गई है। मगर मीडिया संस्थान एवं अन्य एक्सपर्ट की माने तो औपचारिक कट ऑफ जारी की गई है तो चलिए जानते हैं आखिरकार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का कट ऑफ कितना जा सकता है से संबंधित जानकारी विस्तार से।

UP Police Constable Expected Cut Off

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 60244 कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए 60 लाख से भी अधिक उम्मीदवार आवेदन किए हैं इनमें से 15 लाख 48969 महिलाओं उम्मीदवार है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के कुल 2385 परीक्षा केंद्र पर दो दिन 17 एवं 18 फरवरी 2024 को कुल चार फलियां में आयोजित करवाई जाएगी। प्रत्येक पाली में करीब 15 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा।

इस भर्ती के अंतर्गत कुल आरक्षित श्रेणी के सीट 24102 ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए 6024 सीट अनुसूचित जाति एससी के उम्मीदवारों के लिए 12650 सीट अनुसूचित जनजाति एसटी के उम्मीदवारों के लिए 1204 सीट एवं अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए करीब 16264 सीट है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती चयन की प्रक्रिया

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा दस्तावेज परीक्षण शारीरिक मानक परीक्षण शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर किया जाएगा उम्मीदवारों को चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा से गुजरना होगा लिखित परीक्षा का कट ऑफ मार्क्स क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज परीक्षण एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा जिस आधार पर उम्मीदवारों का मेरिट लिस्ट जारी करके उम्मीदवारों का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर किया जाएगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल का संभावित कट ऑफ

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का परीक्षित कट ऑफ पिछले वर्ष की अपेक्षा कुछ अधिक जाने की संभावना जताई जा रही है। कट ऑफ निम्न कारकों के आधार पर निर्धारित की जाती है जैसे कि परीक्षा में उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या उपलब्ध सीटों की संख्या प्रश्न पत्र के कठिनाई का लेवल के आधार पर ही कट ऑफ का आकलन किया जाता है। ऐसे में मीडिया संस्थान एवं एक्सपर्ट्स की माने तो यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का कट ऑफ पिछले भर्ती की अपेक्षा इस बार ज्यादा जाने की संभावना जताई जा रही है।

ऐसे में एक्सपर्ट्स के द्वारा जारी की गई यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 अपेक्षित कट ऑफ अलग-अलग श्रेणी के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है। कट ऑफ एक न्यूनतम योग्यता अंक है जिस को प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे जो कि कुछ इस प्रकार है :-

CategoryCut Off
सामान्य वर्ग188 से 193 अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग173 से 178 अंक
अनुसूचित जाति144 से 149 अंक
अनुसूचित जनजाति113 से 118 अंक

यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ मार्क्स कैसे चेक करें?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 कट ऑफ मार्क चेक करने के लिए आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर आप नीचे दी गई स्टेप्स फॉलो करके भी कट ऑफ मार्क्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर कट ऑफ मार्क्स 2024 वाला लिंक दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज ओपन होगा जहां पर कांस्टेबल भर्ती 2024 वाला विकल्प का चयन करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का कट ऑफ लिस्ट का पीडीएफ फाइल दिख जाएगा।
  • अब यहां से आप यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का कट ऑफ लिस्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के द्वारा जल्द ही आधिकारिक तौर पर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का कट ऑफ मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी ऐसे में जो अभ्यर्थी की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे अभी कुछ समय का इंतजार कर सकते हैं या फिर अभ्यर्थी अपेक्षित कट ऑफ चेक कर सकते हैं जो कि एक्सपर्ट द्वारा जारी की गई है। अधिक जानकारी के लिए आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram