E Shram Card Status Check: ई श्रम कार्ड की 1000 रूपए की क़िस्त जारी, जल्दी स्टेटस चेक करें

जैसा कि हम यह जानते है कि केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों के श्रमिको को ई श्रम कार्ड का लाभ प्रदान किया जा रहा है। अतः ई श्रम कार्ड रखने वाले पात्र श्रमिको को हर महीने 1 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। लेकिन हर महीने लाभार्थियों में बदलाब देखने को मिलता है।

इसीलिए हर ई श्रम कार्ड धारक यह जानने के लिए बेकरार है कि उन्हे इस मई महीने में 1 हजार रूपए की सहायता राशि दी जा रही है या नही। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने यहां पर ई श्रम कार्ड की भुगतान स्थिति जांचने की प्रक्रिया प्रस्तुत की गई है। जिसका पालन करके श्रमिक बड़ी ही आसानी से अपनी भुगतान की स्थिति जान सकेंगे, आइए जानते है पूरी जानकारी।

E Shram Card Status Check

माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ही के द्वारा देश के गरीबों को राहत प्रदान करते हुए हर महीने 1 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मजदूरों तथा श्रमिक बढ़ती महंगाई के चलते अपने रोजमर्रा के खर्चों को आसानी से उठा सकेंगे। जो श्रमिक इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो उन्हे सबसे पहले ई श्रम कार्ड बनवा लेना चाहिए।

आपको बता दे कि देश में करीब 27 करोड़ श्रमिको के पास ई श्रम कार्ड है, जिसमे से प्रतिमाह प्रदान की जाने वाली सहायता राशि का लाभ 11 करोड़ श्रमिको को ही दिया का रहा है। यहां पर आपको राशि न मिलने की स्थिति में क्या करना होगा, ताकि आप भी इस सहायता राशि से लाभान्वित हो सके। तो इसकी विस्तृत जानकारी आपको इस लेख में जानने को मिलेगी।

ई श्रम कार्ड की नई क़िस्त आने की तिथि

जैसा कि ई श्रम कार्ड धारकों के खाते में केंद्र सरकार के द्वारा हर महीने 1 हजार रूपए की राशि हस्तांतरित की जाती है। ऐसे में आपके मन में यह सवाल तो अवश्य ही आया होगा कि महीने की किस तारीख को ई श्रम कार्ड की राशि जारी की जाती है और इस महीने किस दिन 1 हजार रूपए की राशि सभी लाभार्थी श्रमिको को सफलतापूर्वक अपने खाते में प्राप्त हो जायेगी।

आपको बता दे कि इसकी जानकारी स्पष्ट रूप से नही दी जा सकती है, क्योंकि जानकारी के मुताबिक हर महीने कई श्रमिको को अलग अलग तिथि में क़िस्त प्राप्त होती है। लेकिन आप अपनी राशि जारी होने की तिथि भुगतान स्थिति जांचने के साथ ही जान सकेंगे। इसीलिए प्रत्येक ई श्रम कार्ड धारकों के लिए यह जानना जरूरी है कि ई श्रम कार्ड भुगतान की स्थिति को अवश्य जांच ले।

ई श्रम कार्ड क़िस्त न आने की स्थिति में क्या करे?

यदि आप भुगतान की स्थिति जांच लेते है और भुगतान की स्थिति में यह दिखाई दे रहा है कि आपको इस महीने 1 हजार रूपए की राशि प्राप्त नही हो रही है। तो ऐसी परिस्थिति में आपको अपने ई श्रम कार्ड को ऑनलाइन माध्यम से अपडेट करने की अवश्यकता है।

आप ग्राहक सुविधा केंद्र में भी जाकर अपने ई श्रम कार्ड को अपडेट कर सकते है। ध्यान रहे अपडेट करने के बाद तभी आपको 1 हजार रूपए का लाभ मिलेगा, जब आप निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते है।

ई श्रम कार्ड के लिए पात्रता

  • ई श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत उन्ही को 1 हजार रूपए की राशि प्रदान की जायेगी, उनके पास राशन कार्ड होना चाहिए।
  • सिर्फ 2 लाख रूपए से कम की वार्षिक आय वाले परिवार के ही श्रम कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।
  • ई श्रम कार्ड योजना का पात्र होने के लिए आप या आपके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • सिर्फ भारत देश के स्थाई निवासी श्रमिको को ही इस योजना के तहत हर महीने 1 हजार रूपये की राशि दी जा रही है।

ई श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने ब्राउजर पर रोजगार तथा श्रम मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट को खोल लेना है।
  • दी गई लिंक पर क्लिक करते ही आप सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाओगे, अब आपको इस वेबसाइट के मुख्यपृष्ठ पर भरण पोषण भत्ता योजना का विकल्प खोजना है, और उस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते हो नए पेज पर अपना श्रम कार्ड से पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करे, और सर्च विकल्प पर क्लिक कर दे।
  • अब इसके बाद आपके नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो उसे दर्ज करके सत्यापन पूरा करे।
  • अब इसके बाद आपकी प्रोफाइल खुल जाएगी जहां पर भुगतान की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करके आप यह देख पाएंगे कि इस बार आपको 1 हजार रूपए की राशि दी जा रही है या नही।

Leave a Comment

Join Telegram