JEE Mains Result 2024: जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट यहाँ से चेक करें

24 जनवरी से 1 फरवरी तक विभिन्न विषयों व चरणो के आधार पर जेईई मेंस सत्र 1 परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। अतः परीक्षा में शामिल वाले अभ्यर्थियों को बता दे कि आज यानी 12 फरवरी दिन परीक्षा का परिणाम घोषित होने की तिथि तय की गई थी। ऐसे में आज किसी भी समय परीक्षा के परिणाम की लिंक सक्रिय कर दी जायेगी, जिसके बाद परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम जांच पाएंगे।

यदि आपने भी जेईई मेंस सत्र 1 की परिक्षा में शामिल हुए थे तो आपके लिए परीक्षा का परिणाम जानना बेहद ही आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज के इस लेख में हम आपके लिए परिक्षा का परिणाम जांच करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया लेकर आए है, जिसका पालन करके बड़ी ही आसानी से मात्र अपना रोल नंबर तथा जन्मतिथि दर्ज करके अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। ऐसे में आप यह लेख अंत तक पूरा अवश्य पढ़े।

JEE Mains Result 2024

कुछ ही समय पश्चात जेईई मेंस सीजन 1 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। जिसके बाद अभार्थियों को यह ज्ञात हो जायेगा कि वे परीक्षा के सत्र 2 में भाग लेने के लिए पात्र है या नही। अर्थात आज ही जारी होने वाले परिणाम में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को जेईई मेंस सत्र 2 की परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र कर दिया जायेगा।

फिर जो भी अभ्यर्थी जेईई मेंस सत्र 2 की परीक्षा में सफल होंगे तो उन्हे इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर आदि स्नातक कोर्सो में दाखिला लेने के लिए मान्यता मिल जायेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि एनआईटीआई ट्रिपल आईटी के द्वारा सम्बन्धित कोर्स संचालित किए जाते है। एक बार फिर से आपको बता दे कि जल्द ही जेईई मेंस सत्र 1 की परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया जायेगा। ऐसे में आप आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहे।

आल इंडिया रैंक से होगा अभ्यर्थियों का सिलेक्शन

आपको हम बताना चाहते है कि सिर्फ परिक्षा के परिणाम जारी होने के बाद सफल होने वाले अभ्यर्थियों को स्नातक के संबंधित कोर्स के लिए दाखिला नहीं मिल पाएगा। वल्कि जेईई मेंस के दोनो सत्रों की परिक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद विभाग द्वारा ऑल इंडिया रैंक की मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। फिर इसके बाद मेरिट सूची के आधार पर सम्पूर्ण भारत में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों स्नातक की उच्च शिक्षा हेतु प्रवेश मिलेगा।

परिक्षा में शामिल हुए थे इतने अभ्यर्थी

जैसा कि आपको ज्ञात ही है कि 24 जनवरी से लेकर 1 फरवरी 2024 तक जेईई मेंस सत्र 1 की परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। इन सभी दिनो में अलग अलग विषय के आधार पर परीक्षाएं आयोजित गई थी, प्रत्येक दिन परीक्षा का आयोजन 2 पालियों में किया गया था। बता दे परीक्षा के प्रथम दिवस में बीआर्क तथा बी प्लानिंग की परिक्षा पेपर 2 में आयोजित हुई थी।

फिर इसके बाद अगली सभी तिथियों में बीई/बीटेक कोर्स के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जेईई मेंस सत्र 1 की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 12 लाख 31 हजार 874 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन जमा किए थे और इन अभ्यर्थियों में से लगभग 11 लाख 70 हजार 35 अभ्यार्थी परीक्षा हाल में उपस्थित हुए थे।

JEE Mains Session 1 Result 2024 कैसे चेक करे?

जल्द ही जेईई मेंस सत्र 1 का परिणाम जारी होने वाला है या फिर जब आप यह लेख पढ़ रहे होंगे तो विभाग द्वारा परीक्षा परिणाम चेक करने की लिंक सक्रिय कर दी होगी। तो यदि आप यहां परीक्षा का परिणाम देखने के उद्देश्य से आए है तो आप नीचे दिए गए चरणो का पालन करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

  • जेईई मेंस सत्र 1 परीक्षा का परिणाम जांचने के लिए सर्वप्रथम आपको jee की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके सीधे वेबसाइट के मुख्यपृष्ठ पर पहुंच जायेंगे।
  • https://jeemain.nta.ac.in/
  • अब जैसे ही परिणाम की लिंक सक्रिय हो जायेगी तो आपके समक्ष वेबसाइट के मुखपृष्ठ पर ही JEE Main 2024 Season 1 Scorecard प्रदर्शित हो जायेगी, तो आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको एक नए पृष्ठ पर भेज दिया जायेगा, तो उस नए पेज पर आपसे एप्लीकेशन नंबर तथा जन्मतिथि की जानकारी पूछी जायेगी।
  • अतः आपको अपना पंजीकरण नंबर तथा जन्मतिथि को दर्ज करके वेबसाइट पर लॉगिन कर लेना है।
  • अब आपके सामने जेईई मेंस सत्र 1 का परिणाम प्रदर्शित हो जायेगा। आप भविष्य की आवश्यकता के अनुसार अपने परिणाम का प्रिंटआउट निकलवाकर उसे अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

आज के इस लेख में जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी जानने को मिली। यहां पर आज यानी 12 फरवरी के दिन घोषित किया गया जेईई मेन सत्र 1 का परिणाम को जांचने की सम्पूर्ण जानकारी प्रस्तुत की हुई है, जिसका पालन करके परीक्षा में उपस्थिति हुए अभ्यर्थी अपना परिणाम बड़ी ही सहजता से चेक कर पाएंगे।

Leave a Comment

Join Telegram