Kendriya Vidyalaya Admission: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन का फॉर्म कब भरना है? यहाँ देखें पूरी जानकारी

केवीएस अर्थात केंद्रीय विद्यालय संगठन सरकार के मुख्य स्कूलों में से एक संस्था है जिसके तहत हर वर्ष कक्षा पहली से लेकर 11वीं तक के विद्यार्थियों के लिए दाखिला प्रदान किया जाता है तथा केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट स्तर की शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है। जो अभिभावक 2024 में अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं केवीएस ऐडमिशन के लिए डेट के इंतजार में है।

केंद्रीय विद्यालय देश के उच्चतम स्कूलों में से एक है जिसमें सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की शैक्षिक गतिविधियों को संपन्न करवाया जाता है।अधिकांश माता-पिता अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं। केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2024 से संबंधित जानकारी एवं महत्वपूर्ण तिथियां की जानकारी आप इस लेख के द्वारा प्राप्त कर सकेंगे।

Kendriya Vidyalaya Admission

केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा प्रवेश के लिए अधिसूचना 2024 जारी की गई है। केवीएस घोषणा के अनुसार कक्षा 1 के लिए सभी आवेदन प्रक्रियाएं 27 मार्च 2024 से शुरू होंगी। दूसरी तरफ कक्षा 2 से 10वीं के लिए केवीएस ऑनलाइन आवेदन पत्र 3-अप्रैल-2024 को भरना शुरू होंगे । केंद्रीय विद्यालय में कक्षा दूसरी से लेकर दसवीं तक के के लिए विद्यार्थी एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय के द्वारा एडमिशन प्रक्रिया प्रारंभ करवाई जाने के अंतर्गत सभी अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन ऑनलाइन रूप में भी करवा सकते हैं। केवीएस के द्वारा ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म सबमिट करवाए जाएंगे जो काफी सुविधाजनक कार्य है। अगर आपका एडमिशन फॉर्म केवीएस के द्वारा सिलेक्ट किया जाता है तो आपके लिए केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।

केंद्रीय विद्यालय संगठन की जानकारी

जो विद्यार्थी केंद्रीय विद्यालय के अंतर्गत चयनित किए जाते हैं उनके लिए शिक्षा प्राप्त करने हेतु किसी भी प्रकार की राशि का भुगतान नहीं करना होता है बल्कि उनके लिए हर शैक्षिक सुविधा सरकार के द्वारा निशुल्क रूप से प्रदान करवाई जाती है। केंद्रीय विद्यालय के द्वारा विद्यार्थियों का चयन रिक्त सीटों के हिसाब से ही किया जाता है।

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए आयु सीमा

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए न्यूनतम आयु 05 वर्ष और न्यूनतम आयु 07 वर्ष है। इसी के साथ जो विद्यार्थी कक्षा पहली के अलावा अन्य कक्षाओं में एडमिशन प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते है वे आयु सीमा की विस्तृत जानकारी केवीएस की ऑफिशल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए जरुरी दस्तावेज

केवीएस में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थी के आवश्यक दस्तावेज एवं उनके अभिभावक के मुख्य निर्धारित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जिनके आधार पर ही केवीएस ऐडमिशन के लिए आवेदन सफल किया जाता है जो निम्न प्रकार से हैं।

  • विद्यार्थी का आधार कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • उम्मीदवार के माता-पिता का आईडी प्रमाण
  • बच्चों का जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • विद्यार्थी की पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल निवास प्रमाण
  • यदि छात्र पहली कक्षा से ऊपर है तो पिछले वर्ष की मार्कशीट
  • प्रवासन प्रमाणपत्र
  • पारिवारिक स्थानांतरण प्रमाणपत्र

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए आवेदन कैसे करें?

केवीएस ऐडमिशन 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ किए जाने के पश्चात आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी पूर्वक आवेदन पत्र सबमिट कर सकते हैं।

  • केवीएस ऐडमिशन 2024 में आवेदन करने के लिए केवीएस की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में रजिस्टर पर क्लिक करें और दिखाई देने वाले पेज पर सभी निर्देश पढ़ें और नियम और शर्तों को स्वीकार करें।
  • अगले पेज में आपको दिए गए निर्धारित विवरण को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
  • विवरण भरने के पश्चात आपको ओटीपी के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर वेरीफाई करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर तथा आईडी पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
  • आपके सामने केवीएस का रजिस्ट्रेशन फॉर्म होगा जिसमें आपको विद्यार्थी की महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद निर्धारित दस्तावेजों को अपलोड करना होगा एवं सबमिट कर देना होगा।
  • आपका केवीएस ऐडमिशन 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन हो किया जाएगा

केन्द्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा अधिक सुविधा के लिए ऑनलाइन पोर्टल के साथ-साथ मोबाइल ऐप भी उपलब्ध कराया है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन प्रवेश 2024-25 प्ले स्टोर ऐप का उपयोग करके आप बहुत समय बचा सकते है। इस ऐप का उपयोग करके केवीएस ऑनलाइन आवेदन पत्र 2024-25 भरने में मदद मिल सकती है। केवीएस के द्वारा 2024 25 में विद्यार्थियों के लिए एडमिशन हेतु सीटें आरक्षण के आधार पर भी निर्धारित की गई है।

1 thought on “Kendriya Vidyalaya Admission: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन का फॉर्म कब भरना है? यहाँ देखें पूरी जानकारी”

Leave a Comment

Join Telegram