Abua Awas Yojana List 2024: घर बनाने के लिए सरकार दे रही 2 लाख रूपए, अबुआ आवास योजना लिस्ट जारी

झारखंड राज्य में अबुआ आवास योजना के द्वारा गरीब वर्ग के नागरिकों को, जिनके पास रहने के लिए खुद का पक्का घर नहीं है इनको मदद दी जा रही है। यहां जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को तीन कमरों का पक्का मकान सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।

लेकिन इस योजना का लाभ केवल राज्य के ऐसे निवासियों को ही दिया जाएगा जिन्होंने पीएम आवास योजना का फायदा नहीं उठाया है। इस योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को आवास की सुविधा दी जाएगी।

अगर आप भी अबुआ आवास योजना के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। और अपने रहने के लिए पक्का मकान निर्मित करने की इच्छा रखते हैं तो आपको हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़ना चाहिए। आज हम आपको इस योजना के बारे में पूर्ण रूप से हर जानकारी प्रदान करेंगे जैसे कि आवेदन कैसे करें, योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता, आवेदन देने हेतु दस्तावेज, योजना के लाभ इत्यादि।

Abua Awas Yojana List 2024

झारखंड राज्य के बेघर गरीब लोगों को रहने के लिए तीन कमरों वाला पक्का मकान सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। यहां बता दें कि इस योजना की 15 अगस्त 2023 में घोषणा की गई थी। इस प्रकार से झारखंड में जो गरीब नागरिक है इन्हें अब अपना आवास बनाने का मौका मिलेगा।

यहां आपको यह भी बता दें कि सरकार ने लगभग 8 लाख परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने का अपना लक्ष्य निर्धारित किया है। ‌अबुआ आवास योजना के लिए सबसे पहले पात्र नागरिक को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके पश्चात सभी आवेदनों का मूल्यांकन किया जाएगा और फिर इनमें से जरूरतमंद गरीब लोगों को 2 लाख रुपए की राशि किस्तों में दी जाएगी।

अबुआ आवास योजना के मुख्य लाभ

इस योजना के जरिए से झारखंड राज्य में रहने वाले गरीब नागरिकों को तीन कमरों वाला पक्का मकान सरकार द्वारा मुहैया कराया जाएगा। इस प्रकार से इस मकान को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुसार बनाया जाएगा।‌ इस आवास में टॉयलेट, किचन इत्यादि जैसी सुविधा लाभार्थी नागरिकों को दी जाएंगी।‌ इसके लिए सरकार 5 किस्तों में 2 लाख रुपए की वित्तीय मदद लाभार्थी के बैंक में ट्रांसफर करेगी। ‌

अबुआ आवास योजना के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार झारखंड राज्य का मूल निवासी हो और इसके पूरे परिवार की कुल सालाना इनकम 3 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।‌ इसके अलावा यह भी अनिवार्य है कि लाभार्थी नागरिक का परिवार बेघर हो या निराश्रित हो या फिर विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के अंतर्गत आता हो।

ऐसे परिवार जो कच्चे घर में रहते हैं या फिर किसी प्राकृतिक आपदा का शिकार है या फिर बंधुआ मजदूर हैं जिन्हें कानूनी रूप से रिहा कर दिया गया है वे भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। ‌

अबुआ आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

झारखंड राज्य के जो बेघर नागरिक इस योजना के द्वारा पक्का घर लेना चाहते हैं तो इनके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, चालू मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण और साथ में एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ होना चाहिए।

अबुआ आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अबुआ आवास योजना के लिए जो झारखंड राज्य के आर्थिक रूप से निर्बल परिवार के नागरिक आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए प्रक्रिया निम्नलिखित है :-

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको अबुआ आवास योजना 2024 अप्लाई ऑनलाइन का एक विकल्प मिलेगा आपको इसे दबा देना है।
  • इस प्रकार से अब आप दूसरे पृष्ठ पर पहुंच जाएंगे जहां पर आपको आवेदन देने के लिए एक एक्टिव लिंक मिलेगा आपको इस लिंक को भी दबा देना है।
  • अब आपके समक्ष एप्लीकेशन फॉर्म आ जाएगा जिसमें आपको ध्यानपूर्वक सारी जानकारी दर्ज कर देनी है।
  • इसके पश्चात से आपको वे सारे दस्तावेज की अपलोड कर देने हैं जो आपसे मांगे गए हैं।
  • आखिर में आपको फिर सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक करना है। तो इस प्रकार से आपका ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म अबुआ आवास योजना के लिए जमा हो जाएगा।
  • आवेदन फार्म जमा करने के बाद आपको आवेदन की रसीद भी मिलेगी जिसका आपको प्रिंट करके अपने पास संभाल कर रखना होगा।

Abua Awas Yojana Online Apply

अबुआ आवास योजना का जो भी झारखंड निवासी फायदा लेना चाहती हैं तो इन्हें अपना एप्लीकेशन फॉर्म तुरंत जमा कर देना चाहिए। दरअसल लाखों लोग पक्का मकान प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन दे रहे हैं लेकिन जो सबसे ज्यादा जरूरतमंद है केवल ऐसे नागरिकों को ही इस योजना के माध्यम से पक्के निवास के लिए सरकार मदद करेगी।

आवेदन की प्रक्रिया काफी ज्यादा सरल है जिसके बारे में हमने आपको पूरी जानकारी दे दी है। इसलिए आप अपने घर से अपने मोबाइल फोन या फिर लैपटॉप के द्वारा अबुआ आवास योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई करके, अपने और अपने परिवार के रहने के लिए पक्के मकान का निर्माण करने के लिए झारखंड राज्य सरकार से मदद ले सकते हैं।

2 thoughts on “Abua Awas Yojana List 2024: घर बनाने के लिए सरकार दे रही 2 लाख रूपए, अबुआ आवास योजना लिस्ट जारी”

Leave a Comment

Join Telegram